फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Saudi Arabia flag artwork removed from World Trade Center in America

अमेरिका में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर से सऊदी अरब झंडे वाली कलाकृति हटाई गई

Tue, 15 Jan 2019 02:07 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 15 Jan 2019 02:07 PM IST
विज्ञापन
Saudi Arabia flag artwork removed from World Trade Center in America
अमेरिका में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के बाहर सऊदी अरब के झंडे में लिपटी कलाकृतियां हटाई गईं - फोटो : Michael F. Longo via Twitter
अमेरिका में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के बाहर लगी कलाकृतियों की एक प्रदर्शनी को हटाया जा रहा है। दरअसल 9\11 हमलों में जान गंवाने वाले अमेरिकियों की याद में बने स्मारक स्थल पर सऊदी अरब का प्रतिनिधित्व करने वाली एक कलाकृति लगाने को लेकर पर्यवेक्षकों ने आपत्ति जताई है। 
विज्ञापन


अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में सऊदी अरब का प्रतिनिधित्व करने वाली एक कलाकृति को लेकर आपत्तियों के कारण वहां लगी कलाकृतियों को हटाया जा रहा है।

दरअसल, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के दफ्तर के बाहर जी 20 देशों का प्रतिनिधित्व करने वाली कैंडी (टॉफी) के आकार की कुछ प्रतिमाओं की प्रदर्शनी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी को 'कैंडी नेशन्स' नाम दिया गया है। इन्हीं प्रतिमाओं में से एक प्रतिमा पर सऊदी अरब का झंडा लिपटा हुआ है। 
विज्ञापन


2011 में लगाई गईं ये प्रतिमाएं न्यूयॉर्क के अलावा कई देशों में दिखाई जा चुकी हैं।

लेकिन कुछ पर्यवेक्षक डब्ल्यूटीसी में सऊदी अरब के झंडे पर ऐतराज जता चुके हैं। डब्ल्यूटीसी में 9/11 आतंकवादी हमले में मारे गए 3,000 अमेरिकियों का स्मारक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


9/11 हमले करने वालों में 15 सऊदी नागरिक शामिल थे। 

अमेरिकी कांग्रेस में 9/11 से जुड़ी एक रिपोर्ट पेश करने वाले एक आयोग के सह अध्यक्ष रहे बॉब ग्राहम के मुताबिक उस रिपोर्ट में सऊदी अरब को भी हमले के लिये जिम्मेदार ठहराया गया था, हालांकि रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया।


प्रदर्शनी का प्रबंध करने वाले प्राधिकरण ने कहा कि वह 9/11 से जुड़े स्मारक और कई साझीदारों के संपर्क में है और कलाकार के साथ मिलकर प्रदर्शनी को दूसरी जगह स्थानांतरित करेगा। 

प्राधिकरण ने कहा कि प्रदर्शनी को जॉन एफ कैनेडी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्थानांतरित किया जा रहा है। (इनपुट:एएफपी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed