फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Saudi Arab may accept that Khashoggi died during investigation: Media Report

सऊदी अरब स्वीकार कर सकता है कि पूछताछ के दौरान खशोगी की मौत हुई: मीडिया रिपोर्ट

Tue, 16 Oct 2018 10:31 AM IST
भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन Updated Tue, 16 Oct 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
Saudi Arab may accept that Khashoggi died during investigation: Media Report
salman and Khashoggi

सऊदी अरब शासन एक रिपोर्ट तैयार कर रहा है जिसमें वह स्वीकार कर सकता है कि पत्रकार जमाल खशोगी की मौत इस्तांबुल स्थित सऊदी वाणिज्य दूतावास में पूछताछ के दौरान हुई। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। ऐसी आशंका है कि तुर्की के इस्तांबुल स्थित सऊदी वाणिज्य दूतावास में खशोगी की हत्या कर दी गई।

विज्ञापन

 

इस घटना पर वैश्विक स्तर पर और खासकर अमेरिका में आक्रोश है, क्योंकि मूल रूप से सऊदी नागरिक खशोगी अमेरिका के वैध स्थायी नागरिक थे और वॉशिंगटन पोस्ट के लिए काम करते थे। अमेरिकी सांसद सऊदी अरब के साथ 110 अरब अमेरिकी डॉलर का बड़ा रक्षा करार रद्द करने की मांग कर रहे हैं जबकि कई कंपनियों, सीईओ, अखबारों ने सऊदी अरब में होने जा रहे एक वित्तीय सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है। 

विज्ञापन

 

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को सऊदी अरब के किंग सलमान से बात की जिसमें सलमान ने लापता पत्रकार के बारे में कोई जानकारी होने से इनकार किया। सऊदी अरब ने आधिकारिक तौर पर कहा है कि खशोगी उसके दूतावास से चले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन अब तक उसने इसके कोई सबूत नहीं दिए हैं। ट्रंप ने इस मामले में सऊदी अरब को गंभीर नतीजे भुगतने की चेतावनी दी है। उन्होंने सऊदी नेता से बातचीत के लिए अपने विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ को रवाना किया है। 

 

वैश्विक आक्रोश के बीच सीएनएन ने सोमवार को खबर दी कि सऊदी अरब एक रिपोर्ट तैयार कर रहा है जिसमें वह स्वीकार करेगा कि खशोगी की मौत पूछताछ के दौरान हुई। दो अज्ञात सूत्रों के हवाले से चैनल ने कहा कि पूछताछ का मकसद तुर्की से उनके अपहरण के बारे में जानकारी हासिल करना था।



चैनल ने कहा, ‘‘एक सूत्र ने बताया कि रिपोर्ट में यह निष्कर्ष सामने आ सकता है कि मंजूरी और पारदर्शिता के बगैर अभियान को अंजाम दिया गया और इसमें शामिल लोगों को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।’’ हालांकि, चैनल ने कहा कि रिपोर्ट में बदलाव भी किया जा सकता है क्योंकि उसे अभी तैयार ही किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed