फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   sandy storm reached us with panic

करोड़ों अमेरिकियों पर सैंडी का कहर, 11 मौतें

Tue, 30 Oct 2012 11:46 AM IST
बीबीसी हिन्दी
बीबीसी हिन्दी Updated Tue, 30 Oct 2012 11:46 AM IST
विज्ञापन
sandy storm reached us with panic

मूसलाधार बारिश, तेज हवाओं और ऊंची लहरों से साथ चक्रवाती तूफान सैंडी अमेरिका के पूर्वी तट को छूने के बाद न्यूयॉर्क भी पहुंच गया है। अब इसने लाखों अमेरिकियों के जीवन पर सीधे असर डालना शुरु कर दिया है।

विज्ञापन


जर्सी, न्यूयॉर्क, मैरीलैंड, पैंसलवेनिया और कनेक्टिकट में अब तक इस तूफान से अब तक 11 लोगों के मरने की खबर है। न्यूयॉर्क में समुद्र में चार-चार मीटर ऊंची लहरें देखी गई हैं जबकि बारिश का पानी सड़कों और कई सब-वे में भर गया है।
विज्ञापन


पांच करोड़ प्रभावित
एक अनुमान के मुताबिक करीब पांच करोड़ अमेरिकी इस तूफान से प्रभावित हुए हैं। कम से कम 11 राज्यों में 30 लाख से अधिक अमेरिकियों के घरों में बिजली नहीं है और 10 लाख लोगों को दूसरे सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई पूर्वी शहरों में यातायात थम गया है और असर अमेरिका के राष्ट्रपति के चुनावों पर भी पड़ा है। खराब हालात को देखते हुए राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनके प्रतिद्वंदी मेट रोमनी ने अपने चुनाव अभियान स्थगित करने का फैसला किया है।

न्यूजर्सी की अटलांटिक सिटी पर तूफान का बुरा असर पड़ा है। पानी भरने के कारण अब तक वहां से 30 हजार नागरिकों को हटाया गया है। जबकि न्यूयॉर्क के लोअर मैनहैटन में करीब पौने चार लाख निवासियों को अपने घर छोड़ने को कह दिया गया है।

न्यूजर्सी में मौजूद अमरीका के सबसे पुराने परमाणु बिजली घर आयस्टर क्रीक को शहर में लगातार बारिश भरने के कारण सचेत रहने को कहा गया है।

न्यूयॉर्क राज्य के संचालन निदेशक हॉवर्ड ग्लास्टर ने कहा, “लोअर मैनहैटन में समुद्र का पानी भर गया है। मैं ज्यादा बढ़ा चढ़ा कर नहीं बता रहा हूं। पानी बैटरी टनल में भर गया है।” बैटरी टनल मैनहैटन को लॉन्ग आयलैंड से जोड़ती है।

बत्ती गुल
मैनहैटन को बिजली की सप्लाई करने वाली कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि करीब दो लाख 50 हज़ार ग्राहक बिजली के वंचित हैं।

न्यूयॉर्क के मेयर माइकल ब्लूमबर्ग ने कहा कि तूफान की गति अनुमान से अधिक है। लेकिन उन्हें उम्मीद है कि आधी रात से पानी का स्तर कम होना शुरु हो जाएगा।

इससे पहले न्यूजर्सी के तट पर स्थानीय समय के अनुसार सोमवार को रात आठ बजे करीब 129 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार के साथ सैंडी ने अपने पहुंचने का जबरदस्त एहसास करवाया।

आशंका है कि इस तूफान से छह करोड़ से भी ज्यादा अमरीकी प्रभावित होंगे। न्यू जर्सी के यूनिवर्सिटी अस्पताल में बिजली न होने के कारण मरीजों को बाहर निकाल कर दूसरी जगहों पर भेजना पड़ा है।


इस तूफान के चलते लाखों घरों में अंधेरा है, यातायात व्यवस्ता पूरी तरह से चरमरा गई है और 14000 विमानों की उड़ानें को रद्द करना पड़ा है। कैरिबिया में सौ से अधिक जिंदगियां इस तूफान की भेंट चढ़ चुकी हैं।

राष्ट्रपति बराक ओबामा अपना चुनावी प्रचार छोड़कर तूफ़ान पर निगरानी रख रहे हैं और उन्होंने कहा है कि अमरीकियों को इस तूफान को गंभीरता से लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed