{"_id":"92454c5a-22bc-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"sandy-declared-major-disaster-30-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैंडी बड़ी आपदा घोषित, 40 की मौत","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
सैंडी बड़ी आपदा घोषित, 40 की मौत
बीबीसी हिंदी
Updated Wed, 31 Oct 2012 07:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में उत्तर-पूर्वी इलाकों में तूफान सैंडी से मची तबाही के बाद वहां मलबे हटाने और साफ सफाई का अभियान शुरु हो रहा है। एपी का कहना है कि तूफान में कम से कम 40 लोग मारे गए है।
विज्ञापन
न्यूयॉर्क के मेयर माइकल ब्लूमबर्ग ने कहा है कि दस लोगों की मौत न्यूयॉर्क में हुई है। उन्होंने कहा है कि पुल और सड़क मार्ग खोले जा रहे हैं पर बिजली सप्लाई और सार्वजनिक यातायात बहाल करने में कई दिन लग जाएँगे।
विज्ञापन
तूफान के कारण भारी तबाही हुई है। न्यू जर्सी के गर्वनर क्रिस क्रिस्टी ने कहा है कि अप्रत्याशित तबाही हुई मची है और तेज़ हवाओं के कारण कई घरों की नींव हिल गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया, "राज्य में 24 लाख घर प्रभावित हुए हैं। मैने ऐसी तबाही कभी नहीं देखी।" उधर शिकागो में अधिकारियों ने तूफान सैंडी के कारण तेज़ हवाओं और लहरों की चेतावनी दी है।
बड़ी आपदा घोषित
व्हाइट हाउस ने कहा है कि राष्ट्रपति ओबामा ने चुनाव प्रचार का अपना दौरा रद्द कर दिया है ताकि वे मलबा हटाने और साफ सफाई अभियान पर नज़र रख सकें। अगले हफ्ते वहां राष्ट्रपति चुनाव होने वाला है।
इससे पहले राष्ट्रपति ओबामा ने न्यूयॉर्क में बड़ी आपदा घोषित कर दी थी। तूफ़ान सैंडी के कारण बाढ़ आ गई है और लाखों लोगों के घरों में बिजली नहीं है।
13 फीट ऊंची लहर के कारण समुद्र का पानी न्यूयॉर्क के सबवे सिस्टम में घुस गया। बिजली के एक सब स्टेशन में धमाक हो गया और आग लगने से 50 घर नष्ट हो गए।
अमेरिका में ऊर्जा विभाग का कहना है कि कम से कम 80 लाख लोगों और व्यवसायिक संस्थानों के पास बिजली नहीं है। कुल मिलाकर करीब पांच करोड़ तूफान से प्रभावित हुए हैं और करीब एक लाख लोगों को अपना घर छोड़कर जाना पड़ा है।
पिछले एक हफ्ते में तूफान सैंडी के कारण 80 से ज़्यादा लोग मारे जा चुके हैं। ये कैरिबियाई इलाके से होता हुआ पहुंचा है।