फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   sanders loyalists clash with police

हिलेरी क्लिंटन की उम्मीदवारी से नाराज, सेंडर्स समर्थकों की पुलिस से झड़प

Wed, 27 Jul 2016 11:26 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली Updated Wed, 27 Jul 2016 11:26 AM IST
विज्ञापन
sanders loyalists clash with police
प्रदर्शन कर रहे बर्नी सेंडर्स के समर्थक - फोटो : getty/ap

हिलेरी क्लिंटन को डेमोक्रेटिक पार्टी के नेशनल कन्वेंशन में पार्टी की ओर से राष्ट्रपित पद का उम्मीदवार घोषित करने के बाद बर्नी सेंडर्स के समर्थकों ने कन्वेंशन में और कन्वेंशन स्थल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। अमेरिका के फिलाडेल्फिया में हो रहे कन्वेंशन में इस दौरान सेंडर्स के समर्थकों की पुलिस से झड़प भी हो गई।

विज्ञापन


दरअसल सेंडर्स के समर्थक हिलेरी क्लिंटन के राष्ट्रपति पद के नामांकन जीतने से नाराज हैं। सेंडर्स डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपित पद की उम्मीदवारी हासिल करने के लिए आखिरी वक्त तक मैदान में डटे रहे थे। उन्होंने राष्ट्रपित पद की उम्मीदवारी हासिल करने के लिए हिलेरी क्लिंटन को कड़ी चुनौती भी दी थी।
विज्ञापन


हालांकि विरोध प्रदर्शन कर रहे  हजारों समर्थकों से सेंडर्स ने कहा आप लोग अब हिलेरी क्लिंटन का समर्थन करें। हिलेरी के नामांकन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन  करने वालों में  सेंडर्स के समर्थकों में डेलीगेट्स भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

चार दिन की हिलेरी पार्टी हो रही है

sanders loyalists clash with police
हिलेरी क्लिंटन - फोटो : getty images

प्रदर्शन कर रहे न्यू जर्सी के बर्नी सेंडर्स के समर्थक डेलीगेट्स लिज मराटी ने कहा,'यह कन्वेंशन नहीं है, बल्कि चार दिन की हिलेरी पार्टी हो रही है। जिसमें हमारा स्वागत नहीं किया गया, और हमारे साथ कोढ़ियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है।'

सेंडर्स के समर्थकों का प्रदर्शन रात में भी जारी रहा और पुलिस की बर्बरता के खिलाफ और लोग भी प्रदर्शन में शामिल हुए। गौरतलब है कि हिलेरी क्लिंटन के डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के नामांकन से पहले ही बर्नी सेंडर्स रिपब्लिकन पार्टी के ट्रम्प को हराने के लिए हिलेरी क्लिंटन का सहयोग करने की घोषणा कर चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed