फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Russian spy Maria Butina arrested in America

अमेरिका में जासूसी के आरोप में रूसी महिला गिरफ्तार

Tue, 17 Jul 2018 03:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 17 Jul 2018 03:52 PM IST
विज्ञापन
Russian spy Maria Butina arrested in America

ट्रंप-पुतिन वार्ता में दोनों नेताओं के दोस्ती का दम भरने के ठीक दूसरे दिन अमेरिका में 29 साल की एक रूसी महिला को खुफिया एजेंट के रूप में अमेरिकी राजनीतिक समूहों में घुसपैठ की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। यह मामला 2016 के चुनावों में रूसी हस्तक्षेप को लेकर चल रही विशेष काउंसिल रॉबर्ट मुलर की जांच से अलग है।

विज्ञापन


बैठक से ठीक तीन दिन पहले अमेरिकी चुनाव में रूसी हस्तक्षेप को लेकर रूस के 12 खुफिया अधिकारियों पर अभियोग दाखिल किए गए। मंगलवार को रूसी महिला मारिया बूतीना की गिरफ्तारी भले ही मुलर की जांच से अलग हो लेकिन ट्रंप-पुतिन की फिनलैंड वार्ता के नतीजों पर सवाल खड़े करती है।
विज्ञापन


मारिया ने ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के साथ करीबी रिश्ते बना लिए थे और वह अमेरिका में बंदूक अधिकारों की वकालत करती थी। आरोप हैं कि यह महिला रूस सरकार के उच्च अधिकारियों के निर्देशों पर काम कर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एफबीआई के विशेष एजेंट केविन हेलसन ने बताया कि मारिया बूतीना रूस के सरकारी प्रतिनिधियों का संवाद बढ़ाने के लिए बैक चैनल के रूप में काम कर रही थीं। अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने इस संबंध में उसके रूसी अधिकारियों के साथ ट्विटर पर हुई बातचीत को भी शामिल किया है।


मारिया को अमेरिकी जिला अदालत में पेश किया गया जिसकी अगली सुनवाई बुधवार को होगी। तब तक उसे जेल में ही रहना होगा। जबकि बुतीना के वकील रॉबर्ट नील ड्रिस्कॉल ने ने बताया कि उनकी क्लाइंट ने हाल ही में अमेरिका से मास्टर्स डिग्री ली है और वह रूसी जासूस नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed