फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Russian intelligence gathering aircraft flies over Washington

अमेरिकी संसद के ऊपर से गुजरा रूसी टोही विमान, मचा हड़कंप

Fri, 11 Aug 2017 01:32 AM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Updated Fri, 11 Aug 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
Russian intelligence gathering aircraft flies over Washington
Russia-America

अमेरिका की राजधानी स्थित अमेरिकी संसद, पेंटागन व अन्य महत्वपूर्ण मुख्यालयों के ऊपर से एक कम ऊंचाई पर उड़ने वाले रूसी विमान ने उड़ान भरी, जिसके बाद वाशिंगटन में हंगामा मच गया। हालांकि बाद में यह एक टोही विमान निकला जिसे अमेरिकी सरकार ने ‘ओपन स्काईज संधि’ के तहत उड़ान भरने की इजाजत दी थी।

विज्ञापन


दरअसल, अमेरिका और रूस ने इस संधि पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत दोनों देश एक दूसरे के क्षेत्र में हथियार रहित निगरानी विमानों को उड़ा सकते हैं। इन उड़ानों का उद्देश्य सैन्य गतिविधि में पारदर्शिता को बढ़ाना है।
विज्ञापन


साथ ही एक-दूसरे के बीच अविश्वास कम करना और अन्य देशों की निगरानी हथियार नियंत्रण व अन्य समझौतों में मदद करना है। पेंटागन के प्रवक्ता डेन गैफनी ने कहा कि वह अभियान खत्म होने तक विमान के मार्ग का खुलासा नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, वाशिंगटन पुलिस ने एक पूर्व चेतावनी जारी कि थी जिसमें कहा था कि अधिकृत कम ऊंचाई वाले विमान वाशिंगटन में सुबह 11 से दोपहर तीन बजे (स्थानीय समय) के बीच वर्जित हवाई क्षेत्र में दाखिल होंगे।


विमान अत्यधिक सुरक्षित हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने के लिए अधिकृत थे। दोनों देशों के बीच यह संधि 2002 से प्रभावी है। विमान की निगरानी वाशिंगटन पुलिस कमांड सेंटर और अन्य संघीय सरकारी एजेंसियों द्वारा की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed