फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   russia supports india bid for permanent seat in un security council

भारत की स्थायी सीट की दावेदारी को रूसी समर्थन

Fri, 28 Sep 2012 12:39 AM IST
न्यूयॉर्क/एजेंसी
न्यूयॉर्क/एजेंसी Updated Fri, 28 Sep 2012 12:39 AM IST
विज्ञापन
russia supports india bid for permanent seat in un security council
रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सीट की दावेदारी को अपना समर्थन दोहराया है। भारत के विदेश सचिव रंजन मथाई ने बताया कि सुरक्षा परिषद में वीटो अधिकार वाले स्थायी सदस्य देश रूस के विदेश मंत्री सरगेई लावरोव ने महासभा के 67वें सत्र के इतर आयोजित ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में स्पष्ट रूप से कहा कि वह सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन करते हैं।
विज्ञापन


मथाई बुधवार को ब्रिक्स बैठक में हिस्सा लेने के बाद संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे। रूस ने 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता के दावे को उस समय समर्थन किया था जब प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गत वर्ष दिसंबर में रूस की यात्रा की थी। मथाई ने कहा कि जी-4 देशों ब्राजील, जर्मनी, भारत और जापान की एक बैठक के दौरान सुरक्षा परिषद सुधार की दिशा में अभी तक हासिल की गई प्रगति का जायजा लिया गया और देशों ने सर्वसम्मति से अधिक राजनीतिक गति प्रदान करने और सुधार प्रक्रिया को प्रोत्साहित करने के वास्ते मिलकर कार्य करने का निर्णय किया।’
विज्ञापन


महासभा के वर्तमान सत्र में हिस्सा लेते हुए भारत अभी तक संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सुधार की दिशा में हासिल प्रगति को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्य करेगा। मथाई ने कहा, ‘भारत आशा करता है कि वह सुरक्षा परिषद सुधार के लिए अंतरसरकारी बातचीत में सक्रिय रूप से शामिल होगा और सुरक्षा परिषद के स्थायी और अस्थायी सदस्यता श्रेणी में जल्द विस्तार के लिए प्रयास करेगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed