फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Russia says U.S. planes bombed Syria's Aleppo on Wednesday

रूस बोला, अमेरिका ने बरसाए अलेप्पो पर बम

Thu, 11 Feb 2016 07:06 PM IST
Updated Thu, 11 Feb 2016 07:06 PM IST
विज्ञापन
Russia says U.S. planes bombed Syria's Aleppo on Wednesday

सीरिया के अलेप्पो पर हुई बमबारी को लेकर रूस ने अमेरिका पर हमला बोला है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा है कि अमेरिका के दो जहाजों ने सीरिया के अलेप्पो शहर पर बम बरसाए हैं।

विज्ञापन


आरोप यह लगे थे कि रूस ने अलेप्पो के ऊपर बुधवार को बमबारी की थी। अमेरिका में पेंटागन के प्रवक्ता ने रूस और सीरिया पर आरोप लगाया कि सीरिया के अलेप्पो में दो अस्पतालों पर भारी बमबारी करके उन्हें पूरी तरह से ध्वस्त करने के दोषी करार दिया है।
विज्ञापन


वही रूस के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनासेनकोव ने कहा कि बुधवार को आकाश में आईएसआईएस के खिलाफ कार्रवाई करने वाले गठबंधन सेनाओं के जहाज ही फर्राटा भर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

'एयरस्पेस में घुसे और तुर्की की सीमा से हमला किया'

Russia says U.S. planes bombed Syria's Aleppo on Wednesday

हमारी जानकारी के मुताबिक रूस में दिन के करीब 1.55 बजे दिन में अमेरिकी एयरफोर्स के ए-10 जहाज से यह हमला किया गया था। इसी समय वो सीरिया के एयरस्पेस में घुसे और तुर्की की सीमा से हमला किया।

वहीं उन्होंने दावा किया कि रूस की सेना ने इस दिन करीब 20 किलोमीटर दूर से अपने टारगेट को निशाना बनाने की कोशिश की थी। पेंटागन के प्रवक्ता स्टीव वारेन ने कहा कि हमारा फोकस पूरी तरह से आईएसआईएस का खात्‍मा करना है।

पर सीरिया के अलेप्पो में अब आईएसआईएस का वजूद खत्‍म हो गया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने रूस पर दबाव बनाते हुए कहा है कि रूस को अलेप्पो पर बमबारी को बंद करना चाहिए। इस क्षेत्र में लोगों को मदद चाहिए और ऐसा माहौल बनाया जाना चाहिए जिससे लोगों को आसानी से मदद मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed