फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Rupert Murdoch, Jerry Hall announce engagement

84 साल के मीडिया मुगल करेंगे अमेरिकी अदाकारा से शादी

Tue, 12 Jan 2016 03:06 PM IST
Updated Tue, 12 Jan 2016 03:06 PM IST
विज्ञापन
Rupert Murdoch, Jerry Hall announce engagement

मीडिया जगत के बादशाह रूपर्ट मर्डोक और अमेरिकी अदाकारा-मॉडल जेरी हॉल जल्दी ही शादी करने वाले हैं।

विज्ञापन


दोनों ने 'द टाइम्स' अखबार के जरिए अपनी सगाई की घोषणा की है। मर्डोक की कंपनी न्यूज कॉरपोरेशन इस अखबार की मालिक है।

84 साल के रूपर्ट मर्डोक की ये चौथी शादी है जबकि 59 साल की हॉली की ये पहली शादी है। जेरी हॉल 23 साल तक गायक सर मिक जैगर के साथ ही रहती थीं और उनके चार बच्चे भी हैं। ये रिश्ता 1999 में खत्म हो गया था।

मिल रही जानकारी के मुताबिक मर्डोक और जैरी हॉल के संबंध गर्मियों में शुरू हुए। जोड़ी शादी और भविष्य को लेकर काफी उत्साहित हैं। अमरीका में रहने वाले ऑस्ट्रेलियाई मूल के मर्डोक अपनी तीसरी पत्नी वेन्डी डेंग से 2013 में ही अलग हो गए थे।
विज्ञापन


मर्डोक और हॉल को पहली बार लंदन में ऑस्ट्रेलिया-न्यूज़ीलैंड रग्बी वर्ल्ड कप फाइनल मैच के दौरान अक्तूबर में साथ देखा गया था। खबरों के मुताबिक दोनों की सगाई लॉस एंजेलिस में हुई। वहां वे गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड समारोह में भाग लेने के लिए पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed