{"_id":"592fd0244f1c1b2510bda929","slug":"rump-administration-approves-tougher-visa-vetting-including-social-media-checks","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया प्रोफाइल और ईमेल आईडी बताने पर ही मिलेगा अमेरिकी वीजा","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
सोशल मीडिया प्रोफाइल और ईमेल आईडी बताने पर ही मिलेगा अमेरिकी वीजा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Thu, 01 Jun 2017 04:02 PM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के लिए वीजा आवेदन करने वालों के लिए ट्रंप प्रशासन ने उनके 5 साल की सोशल मीडिया अकाउंट्स और पिछले 15 साल की बायोग्राफी की जानकारी मांगी हैं। इसके लिए प्रशासन ने एक नया प्रोसेस शुरु किया है।
विज्ञापन
इस प्रोसेस के तहत प्रशासन ने लोगों से पासपोर्ट नंबर, 5 साल के सोशल मीडिया हेन्ड्ल्स का डीटेल, ई-मेल ऐड्रेस और फोन नंबर की मांग की है। गौरतलब है कि यू.एस. डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट वीजा के लिए आवेदन करने वालों के सोशल मीडिया, ईमेल एड्रेस और फोन नंबर की समीक्षा के लिए इन सब की जांच करना चाहता था। स्टेट डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि इस तरह की जानकारी आडेंटिटी को कन्फर्म करने के लिए आवश्यक है और सुरक्षा लिहाज से भी।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले वीजा के लिए आवेदन करने वाले लोगों को सभी पूर्व पासपोर्ट नंबर, पांच साल का सोशल मीडिया हैंडल, ईमेल एड्रेस, फोन नंबर के साथ 15 साल की खुद की जानकारी भी आवेदन करते समय देनी थी। हालांकि दस्तावेज में कहा गया था कि आवेदकों से उनके सोशल मीडिया का पासवर्ड नहीं मांगा जाएगा। लेकिन ट्रंप प्रशासन ने सोशल मीडिया सहित कठीन वीजा पर मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
बहरहाल, ट्रंप प्रशासन इस प्रोसेस को इसलिए लागू किया है ताकि आतंकवादी गतिविधियों से संबंध रखने वालों या राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से खराब लोगों को देश से दूर रखा जा सके।