फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Rohingyas violence complete one year, but life can be threaten again

रोहिंग्या हिंसा को एक साल पूरा, लेकिन फिर खतरे में आ सकती हैं जिंदगियां

Sat, 25 Aug 2018 01:53 PM IST
भाषा, संयुक्त राष्ट्र
भाषा, संयुक्त राष्ट्र Updated Sat, 25 Aug 2018 01:53 PM IST
विज्ञापन
Rohingyas violence complete one year, but life can be threaten again

संयुक्त राष्ट्र ने आज रोहिंग्या हिंसा के एक साल पूरा होने पर कहा कि सैकड़ों लोगों की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन तत्काल आर्थिक सहायता मुहैया न कराए जाने पर इन तमाम लोगों की जिंदगी एक बार फिर खतरे में आ सकती हैं। इस हिंसा के बाद करीब 7,00,000 रोहिंग्या लोगों ने सीमा पार बांग्लादेश के शरणार्थी शिविरों में पनाह ली थी, जहां पहले से ही 2,00,000 शरणार्थी रह रहे थे। म्यांमार से आए शरणार्थियों में अधिकतर मुसलमान थे।

विज्ञापन


म्यांमार के रखाइन प्रांत में रोहिंग्या समुदाय पर सेना की क्रूर कार्रवाई के एक साल पूरे होने की पूर्व संध्या पर संयुक्त राष्ट्र विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की आपातकालीन तैयारी एवं प्रतिक्रिया के उप महानिदेशक पीटर सालमा ने पत्रकारों से कहा कि बांग्लादेश के कोक्स बाजार में ‘‘विशाल महामारी से निपटने के लिए सभी इंतजाम करने’’ के बावजूद वहां घातक बीमारियां फैलीं।
विज्ञापन


सालमा ने कहा, ‘‘खसरा, डिप्थीरिया, पोलियो, कोलेरा और रूबेला यहां फैलीं बीमारियों में शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश सरकार, डब्ल्यूएचओ और सहयोगियों के संयुक्त प्रयासों से हजारों लोगों की जान बचाई जा चुकी हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें इन संक्रामक रोंगों के शुरुआती लक्ष्णों के प्रति सतर्कता बनाए रखने की जरूरत है।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र की आव्रजन एजेंसी के प्रवक्ता जोएल मिलमैन ने कहा, ‘‘पर्यावरण की स्थिति, गंदगी, भीड़-भाड़ के कारण इसका खतरा बना हुआ है, जिस तरह से इन लोगों को रखा जा रहा है। हमें आवश्यकतानुसार प्रकोप प्रतिक्रिया को बढ़ाने के लिए अपनी क्षमता बनाए रखने की जरूरत है।’’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed