{"_id":"5b4d3d504f1c1b3e748b5519","slug":"robots-will-stand-with-soldiers-in-the-battlefield","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंग के मैदान में जवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होंगे रोबोट","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
जंग के मैदान में जवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होंगे रोबोट
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला
Updated Tue, 17 Jul 2018 06:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब जल्द ही रोबोट जंग के मैदान में जवानों के साथ उनके सहयोगी की भूमिका निभाएंगे। दरअसल, वैज्ञानिकों ने एक नई तकनीक विकसित की है जिससे रोबोट विभिन्न वातावरणों में खुद चल सकते हैं। साथ ही वह ऐसे काम को भी अंजाम दे सकते हैं जिसकी उम्मीद एक सैनिक युद्ध के मैदान में अपने सहयोगी से करता है।
विज्ञापन
अमेरिका की आर्मी रिसर्च लैबोरेटरी (एआरएल) और कार्नेगी मेलोन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा विकसित की गई इस तकनीक के जरिए रोबोटों को ऐसे व्यवहार की शिक्षा दी जाती है जहां मानवीय चूक होने की गुंजाइश कम से कम हो सके।
विज्ञापन
एआरएल की मैगी विग्नेस ने कहा, ‘यदि कोई रोबोट टीम के सहयोगी की तरह काम करता है तो इससे कार्यों को तेजी से पूरी किया जा सकता है और परिस्थिति से निपटने में आसानी होती है।’
विज्ञापन
विग्नेस ने कहा कि रोबोट को संभावित खतरों के परिदृश्यों के शुरुआती निरीक्षक के तौर पर इस्तेमाल कर सैनिकों को खतरों से दूर रखा जा सकता है। इस तकनीक को भविष्य में युद्ध मैदानों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।