फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Robert Mueller submitted new documents in Russian investigation case, Trump in Tension

रॉबर्ट मुलर ने रूसी जांच मामले में नए दस्तावेज जमा किए, बढ़ सकती हैं ट्रंप की मुश्किलें

Sat, 08 Dec 2018 04:46 PM IST
भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन Updated Sat, 08 Dec 2018 04:46 PM IST
विज्ञापन
Robert Mueller submitted new documents in Russian investigation case, Trump in Tension

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए 2016 में हुए चुनाव में कथित रूसी हस्तक्षेप के मामले में विशेष वकील रॉबर्ट मुलर के अदालत में नए दस्तावेज जमा करने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वैधानिक चुनौतियों में इजाफा हो सकता है। वाशिंगटन पोस्ट द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इनमें आरोप लगाया गया था कि उनके राष्ट्रपति चुनाव अभियान व मास्को के तार जुड़े हुए हैं। 

विज्ञापन


इन कागजों में इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया गया है कि क्या ट्रंप और उनके सहायकों ने रूसी लोगों के साथ मिलकर कोई षडयंत्र रचा था। दस्तावेज इस ओर इशारा करता है कि राष्ट्रपति की कानूनी परेशानियां जल्दी खत्म होने वाली नहीं हैं। इसमें कहा गया है कि प्रचार के दौरान ट्रंप के नजदीकी लोगों का एक रूसी व्यक्ति से संपर्क बना हुआ था पर यह बात पहले सामने नहीं आई थी।

विज्ञापन

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि अदालत में जमा कागजात सीधे तौर पर ट्रंप की एक योजना के बारे में बताते हैं जिसके तहत 2014 में एक महिला को चुप रखने की बात की गई थी। इसमें ट्रंप के राष्ट्रपति बनने से पहले ऐसे रूसी प्रयासों का जिक्र है जिससे उनके साथ एक राजनीतिक गठबंधन बन सके। यानी ये दस्तावेज उस गहरी राजनीतिक और कानूनी दलदल के बारे में बताता है जिसमें प्रशासन धंसा हुआ है। 

अमेरिकी फेडरल कोर्ट में कागज जमा करने से पहले मुलर ने कहा कि ट्रंप के प्रचार अभियान के पूर्व मैनेजर पॉल मानाफोर्ट ने अभियोजकों के समक्ष झूठ बोला है कि व्हाइट हाउस और रूसी जासूसों के एक व्यक्ति के साथ संदिग्ध संबंध नहीं थे। राष्ट्रपति भवन और राष्ट्रपति ने किसी प्रकार की गड़बड़ी में शामिल होने से इंकार किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed