अगले 50 सालों में रोबोट के साथ शारीरिक संबंध संभव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तकनीक का विकास इस कदर हो रहा है कि आने वाले समय में रोबोट के साथ शारीरिक संबंध बनाना भी संभव हो जाएगा। मिरर में छपी एक खबर के मुताबिक साल 2070 तक ऐसा हो सकता है। विशेषज्ञ डॉ हेलेन ड्रिसकॉल का कहना है कि तकनीक में हो रहे विकास से आने वाले सालों में रोबोट और इंसान के बीच के रिश्ते भी पूरी तरह बदल जाएंगे।
दुनिया में अभी भी ऐसी सुविधा मौजूद ही है जिसमें आप ऑनलाइन ऐसा पुतला मंगवा सकते हैं जो अपका पार्टनर बन कर रहता है, लेकिन 2070 तक ऐसा भी संभव हो जाएगा कि इस पुतले में इंसानों जैसी हरकतें होने लगे और इनके साथ सेक्स भी किया जा सके।
डॉ कहती हैं कि जिस तरह इंसान का झुकाव तकनीक और मशीनों की तरफ बढ़ रहा है उससे यही लगता है कि आने वाले समय में रोबोट के साथ संबंध बनाना भी आसान हो जाएगा। रोबोट की तरफ आकर्षित होने को रोबोफीलिया कहा जाता है और अभी भले ही यह शब्द या विचार अजीब लगता है लेकिन अब से करीब 50 साल बाद यह सच होगा।
अकेलेपन का साथी बनेगा रोबोट
डॉ ड्रिस्कॉल कहती हैं कि यह उन लोगों के लिए बहुत काम का साबित होगा जिनके साथी की मौत हो चुकी है या जो अकेले रहते हैं क्योंकि कोई भी साथी न होने से तो बेहतर रोबोट साथी होना ही है। यहां तक कि लोग इनसे सच में प्यार भी कर बैठेगें।
लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं। इंसान के लिए दूसरे लोगों से मिलना जुलना जरूरी है क्योंकि वह सामाजिक प्राणी हैं और जितना ज्यादा मशीनों के साथ इंसान का लगाव बढ़ेगा उतना दूसरे इंसानों के साथ घटेगा। यह स्थिति मानसिक बीमारियों का कारण बनेगी।
एक रिपोर्ट के मुताबिक जापान में तो अभी से कई लोगों ने सेक्स करना बंद कर दिया है या उनकी रुचि खत्म हो गई है और वे ज्यादा से ज्यादा समय मशीनों के साथ या वर्चुअल रिलेशनशिप में बिताते हैं यानि जिसमें सच को कोई साथी नहीं होता। लेकिन हो सकता है कि आगे चल कर इन सारी परेशानियों को भी दूर किया जा सके।