{"_id":"572c5c8c4f1c1b4c625cd9cd","slug":"republican-speaker-against-republican-nominee","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ बागी हो गए उनकी ही पार्टी के स्पीकर","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ बागी हो गए उनकी ही पार्टी के स्पीकर
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Fri, 06 May 2016 06:07 PM IST
विज्ञापन
हाउस स्पीकर पॉल रियान
- फोटो : www.slate.com
रिपब्लिकन पार्टी के हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव के स्पीकर पॉल रियान ने अपनी ही पार्टी के राष्ट्रपति पद के दावेदार डोनाल्ड ट्रम्प का समर्थन करने से इंकार कर दिया है। रिपब्लिकन पार्टी में उच्च पदस्थ किसी व्यक्ति ने पहली बार खुलकर ट्रम्प का विरोध किया है। उन्होंने सीएनएन से कहा रिपब्लिकन पार्टी में एकता कायम करने के लिए डोनाल्ड ट्रम्प को मेहनत करनी चाहिए।
विस्कांसिन के गवर्नर रियान ने आगे कहा हमें चुनाव में जाने से पहले एक मानक एजेंडा तय करना होगा जिस पर रिपब्लिकन्स, कंजर्वेटिव सहित पार्टी के सभी लोग सहमत हों। हमें इस दिशा में काम करना होगा और मुझे लगता है पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्म्दीवार को इसके लिए कोशिश करनी चाहिए।
रियान के इस विरोध के बाद रिपब्लिकन खेमे में खलबली मच गई। ट्रम्प ने रियान की टिप्पणी का जवाब देते हुए कहा,'मैं भी रियान के एजेंडे का समर्थन नहीं करता लेकिन मुझे विश्वास है कि हम अमेरिका के लोगों की भलाई के लिए भविष्य में साथ मिलकर काम कर सकते हैं।' मजेदार बात यह है जिस सभा में डोनाल्ड ट्रम्प को आधिकारिक तौर पर रिपब्लिकन की पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति का उम्मीदवार घोषित किया जाएगा उस कार्यक्रम की अध्यक्षता हाउस स्पीकर पॉल रियान ही करेंगे।