फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Republican Rick Scott wins the Florida Senate seat

रिपब्लिकन रिक स्कॉट ने फ्लोरिडा सीनेट सीट पर जीत हासिल की, ट्रंप ने दी बधाई

Mon, 19 Nov 2018 10:07 AM IST
भाषा, मियामी
भाषा, मियामी Updated Mon, 19 Nov 2018 10:07 AM IST
विज्ञापन
Republican Rick Scott wins the Florida Senate seat

अमेरिका में फ्लोरिडा के निवर्तमान रिपब्लिकन गवर्नर रिक स्कॉट ने बिल नेल्सन के साथ कड़ी टक्कर में करीबी अंतर से सीनेट सीट जीत लिया है। रविवार को आधिकारिक अंतिम परिणाम जारी किये गये। 2001 के बाद से तीन बार इस सीट पर जीत हासिल करने वाले नेल्सन को इस बार हार का मुंह देखना पड़ा और दोबारा हुई गिनती में पता चला कि डेमोक्रेट नेलसन, रिपब्लिकन स्कॉट से महज 10,000 मत पीछे रह गये। 

विज्ञापन


स्कॉट ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, ‘‘मैंने अभी-अभी सीनेटर बिल नेल्सन के साथ बात की, जिन्होंने विनम्रतापूर्वक हार को स्वीकार किया और मैंने वर्षों से जन सेवा करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।’’ एक दिन पहले ही, डेमोक्रेट एंड्रयू गिलम ने करीबी अंतर से जीत हासिल की थी। इसके जीत के साथ ही वह सनशाइन प्रांत के पहले अफ्रीकी अमेरिकी गवर्नर बने। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बार-बार फ्लोरिडा के चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है लेकिन राज्य और स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि चुनाव में कुछ भी गड़बड़ी होने के कोई सबूत नहीं है। जीत के बाद स्कॉट को अमेरिकी नेताओं ने बधाइयां दी। ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘‘पहले दिन से ही रिक स्कॉट का विश्वास एकबार भी नहीं डगमगाया। वह एक महान गवर्नर थे और फ्लोरिडा के लोगों का प्रतिनिधित्व करने में भी एक बड़े सीनेटर साबित होंगे।’’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed