{"_id":"581b099f4f1c1bd635436013","slug":"republican-hindu-body-attacks-hillary-clinton-as-sympathetic-to-pakistan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रिपब्लिकन पार्टी की हिंदू शाखा ने हिलेरी पर लगाया पाक परस्ती का आरोप","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
रिपब्लिकन पार्टी की हिंदू शाखा ने हिलेरी पर लगाया पाक परस्ती का आरोप
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 03 Nov 2016 03:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की हिंदू शाखा ने हिलेरी क्लिंटन पर पाक परस्त होने का आरोप लगाया है। हिंदू संगठन के मुताबिक हिलेरी की पाकिस्तान के साथ सहानुभूति लंबी रही, पाक की तरफ हिलेरी का झुकाव ऐसा रहा कि वे न सिर्फ पाकिस्तान को करोड़ों डॉलर की आर्थिक सहायता करती रहीं, बल्कि उसे हथियार भी मुहैया कराती रहीं, ताकि वे भारत के खिलाफ इस्तेमाल हो सकें।
विज्ञापन
हिंदू संगठन की मानें हिलेरी ने ही नरेंद्र मोदी के पीएम बनने से पहले अमेरिका के वीजा पर रोक लगाने की पहल की थी। उन्हीं ने तमाम देशों में मोदी के खिलाफ महौल बनाया था और वह कट्टरपंथी इस्लाम का समर्थन करती रही हैं।
विज्ञापन
बता दें की रिपब्लिकन हिंदू कोलिशन की तरफ से ये बातें हिलेरी के खिलाफ चलाए जा रहे प्रचार में कही जा रही हैं। प्रचार में हिलेरी के पति और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के खिलाफ भी बातें कही गई हैं। बिल पर आरोप है कि वे हुमा आबेदिन को मदद पहुंचाते रहे हैं।
विज्ञापन
प्रचार में कहा गया है कि हुमा आबेदिन पाकिस्तानी मूल की हैं, और अगर हिलेरी जीतती हैं तो उन्हें उनके स्टाफ का प्रमुख बना दिया जाएगा। हिलेरी के पति बिल हमेशा से कश्मीर पाकिस्तान को देना चाहते हैं। इसलिए रिपब्लिकन को वोट करें। यह अमेरिका की बेहतरी में होगा और भारत-अमेरिकी संबंध भी बेहतर रहेंगे।
''आतंकी की मदद कर रहीं हिलेरी''
आबेदिन की मां पाकिस्तान की हैं, जबकि पिता भारत से हैं। उनकी माता का नाम सलेहा महमूद है और पिता का नाम सैयद जैनुल आबेदिन है। उनके पिता दिल्ली के रहने वाले हैं। हुमा का जन्म 1976 में अमेरिका का मिशिगन में हुआ था। हुमा जब 2 साल की थीं तब उनका परिवार वहां से सऊदी अरब के जेद्दाह में शिफ्ट हो गया था। हिंदू संगठन ने हुमा पर आतंकी होने का आरोप लगाया है। संगठन की मानें तो हुमा का बैकग्राउंड बहुत खराब है, पता नहीं हिलेरी उनके साथ क्यों हैं।
वहीं हिलेरी के भारतीय-अमेरिकी समर्थक रिपब्लिकन हिंदू कोलिशन के प्रचार की निंदा कर रहे हैं। क्लिंटन के कैंपेन में शामिल और चंदा जुटाने वाले भारतीय मूल के अजय जैन भुटोरिया का कहना है कि हिंदू संगठन दुष्प्रचार कर लोगों को बहकाना चाहता है। उन्होंने कहा कि भारतीयों के समुदाय को बरगलाया जा रहा है। अजय ने ट्रंप पर हमलावर होते हुए कहा कि उन्होंने तो पिछले वर्ष भारतीयों को कॉल सेंटर वर्कर्स कहा था। उन्होंने ट्रंप पर हिंदू-मुस्लिम के बीच खाई बनाने का भी आरोप लगाया।
वहीं हिलेरी के भारतीय-अमेरिकी समर्थक रिपब्लिकन हिंदू कोलिशन के प्रचार की निंदा कर रहे हैं। क्लिंटन के कैंपेन में शामिल और चंदा जुटाने वाले भारतीय मूल के अजय जैन भुटोरिया का कहना है कि हिंदू संगठन दुष्प्रचार कर लोगों को बहकाना चाहता है। उन्होंने कहा कि भारतीयों के समुदाय को बरगलाया जा रहा है। अजय ने ट्रंप पर हमलावर होते हुए कहा कि उन्होंने तो पिछले वर्ष भारतीयों को कॉल सेंटर वर्कर्स कहा था। उन्होंने ट्रंप पर हिंदू-मुस्लिम के बीच खाई बनाने का भी आरोप लगाया।