अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले हो सकता है बड़ा आतंकी हमला: रिपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से एक दिन पहले आतंकी संगठन अलकायदा एक बड़े आतंकी हमले की तैयारी में है। अमेरिकी खुफिया विभाग ने कई महत्वपूर्ण शहरों में आतंकी हमले होने की आशंका के चलते स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने के लिए कहा है।
न्यू यॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट (एनवाईपीडी) ने कहा कि हमें आतंकी संगठन अलकायदा द्वारा आतंकी हमले की सूचना मिली है। एफबीआई अब ज्वाइंट टेररिज्म फोर्स, काउंटर टेररिज्म और इंटेलिजेंस ब्यूरों के साथ मिलकर काम कर रही है और हम किसी भी प्रकार के हमले को रोकने के लिए सतर्क हैं।
आपको बता दें कि शुक्रवार को सीबाएस न्यूज की रिपोर्ट में बताया गया था कि अमेरिकी खूफिया अधिकारियों ने राष्ट्रपति चुनाव से एक दिन पहले न्यूयॉर्क, टेक्सास और वर्जिनिया की लोकल अथॉरिटी को अल-कायदा के आतंकी हमले से सतर्क रहने के लिए कहा है।
काउंटर टेररिज्म और होमलैंड सिक्योरिटी कम्युनिटीज भी हमले के लिए सर्तक
हालांकि जब पत्रकारों ने एफबीआई से सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के बारे में पूछा तो उसने कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन एफबाई ने एक बायन जारी करते हुए कहा कि काउंटर टेररिज्म और होमलैंड सिक्योरिटी कम्युनिटीज किसी भी तरह के हमले के लिए सतर्क है।
डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के बीच कड़े मुकाबले के चलते हिंसक मतभेद होने की भी आशंका है। वहीं रूस और अन्य देश ऑनलाइन माध्यम से वोटिंग को प्रभावित कर सकते हैं।
फेडरल और स्टेट अथॉरिटी ने चुनाव के दौरान होने वाली किसी भी प्रकार की हिंसा को देखते हुए अपनी तैयारियों को भी पुख्ता कर लिया है।