फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   record breaking winter in north america

अमेरिका में रिकॉर्ड तोड़ ठंड, जिंदगी थमी

Tue, 07 Jan 2014 02:47 PM IST
Updated Tue, 07 Jan 2014 02:47 PM IST
विज्ञापन
record breaking winter in north america

अमेरिका और कनाडा में रिकॉर्ड तोड़ ठंड को अभी तक 16 लोगों की मौत का ज़िम्मेदार माना जा रहा है।

विज्ञापन


कनाडा और अमेरिका में इतनी बर्फ़ गिरी है कि सोमवार को 3,000 उड़ानों को रद्द करना पड़ना, लोगों से कहा गया कि वे घरों में ही रहें और स्कूल, कॉलेज बंद रहे।

कई जगहों पर दो फ़ीट तक बर्फ़ इकट्ठा हो गई है।

:- कनाडा के न्यूफाउंडलैंड में बिजली ग्रिड में खराबी के कारण रविवार रात करीब 90,000 घरों में बिजली बाधित रही। इससे लोगों को खासी परेशानी हुई।
:- राष्ट्रीय मौसम विभाग के मुताबिक कैंसस शहर में तापमान -22 सेंटीग्रेड तक जा सकता है। ये वर्ष 1912 के रिकार्ड से थोड़ा ही ज़्यादा है जब तापमान -25 सेंटीग्रेड तक चला गया था।
विज्ञापन

:- साउथ डकोटा से आ रही खबरों के मुताबिक किसान अपनी गाय, बैलों को गर्म रखने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि जानवरों पर ठंड का असर पड़ा है।
:- इंडियाना में कई इलाकों में आपातकाल लागू है। थंडर बे ओंटारियो में सोमवार सुबह तापमान -33 सेंटीग्रेड तक चला गया।
:- मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी और केंद्रीय अमेरिका में ठंडी हवाओं के कारण ऐसा लग सकता है कि तापमान -51 सेंटीग्रेड तक चला गया है।
:- अमेरिका में राष्ट्रीय मौसम सेवा ने एक वक्तव्य में कहा कि सप्ताह की शुरुआत में कई इलाकों में रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ सकती है।

चेतावनी
अमेरिका के ओहायो, साउथ डकोटा और इलिनॉय वो राज्य हैं जो सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। मौसम विभाग के मुताबिक टेनेसी और केंटकी में भारी बर्फ़बारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका के उत्तर-पूर्व में भी ज़बरदस्त ठंड पड़ रही है। पूर्वी कनाडा में सोमवार को तापमान में तेज़ी से गिरावट हुई। टोरंटो और ओटावा में बारिश होने से हवाई अड्डों में लोगों को भारी परेशानी हुई।


एनवायरनमेंट कनाडा के डेविड फ़िलिप्स ने बीबीसी को बताया कि टोरंटो जैसे शहरों में 24 घंटों में 24 डिग्री तक तापमान गिरने से लोगों को ऐसा लगेगा कि वे बर्फ़ की फ़र्श पर गाड़ी चला रहे हैं।

पिछले 20 सालों में इस इलाके में इतनी ठंड नहीं पड़ी है।

फ़िलिप्स के अनुसार कनाडा में अगले कुछ दिनों में 23 इंच (60 सेंटीमीटर) तक बर्फ़ गिरेगी।

भारी बर्फ़बारी से न्यूयॉर्क, कनेक्टीकट और मैसेचुसेट्स जैसे राज्यों में भी जनजीवन पर असर पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed