फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   rahul gandhi says intolerance and unemployment make challenges against development

US दौर पर राहुल, बोले- भारत के लिए असहिष्णुता और बेरोजगारी बड़ा चैलेंज

Tue, 19 Sep 2017 04:09 PM IST
अमर उजाला, डिजिटल ब्यूरो
अमर उजाला, डिजिटल ब्यूरो Updated Tue, 19 Sep 2017 04:09 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi says intolerance and unemployment make challenges against development

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि असहिष्णुता और बेरोजगारी वे प्रमुख मुद्दे हैं, जो भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा व विकास के लिए गंभीर चुनौती पेश कर रहे हैं। राहुल गांधी दो हफ्ते के अमेरिका दौरे पर हैं। इस दौरान वह कई बैठकों में हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ झुकाव रखने वाले थिंक टैंक सेंटर फॉर अमेरिकन प्रोग्रेस (सीएपी) की ओर से आयोजित एक राउंडटेबल बैठक में कुछ प्रमुख भारतीय/दक्षिण एशियाई विशेषज्ञों के साथ चर्चा की। बैठक के दौरान राहुल गांधी ने भारत में नौकरियों के अवसर पैदा कर पाने में सरकार के नाकाम रहने पर चिंता जताई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इससे देश के सामने एक खतरनाक स्थिति पैदा हो रही है। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने वाशिंगटन पोस्ट की संपादकीय टीम से अनौपचारिक बातचीत भी की। इस दौरान उन्होंने भारत समेत पूरी दुनिया में असहिष्णुता बढ़ने पर दुख जाहिर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- राहुल पर जेटली का वार- मुझे शर्म आई जब US में कहा गया परिवारवाद भारत का स्वाभाव


बैठक में हिस्सा लेने वालों में सीएपी प्रमुख नीरा टंडन, भारत में अमेरिका के पूर्व राजदूत रिचर्ड वर्मा और हिलेरी क्लिंटन के टॉप कैंपेन अडवाइजर जॉन पोडेस्टा प्रमुख थे। ब्रेकफास्ट मीटिंग के दौरान राहुल गांधी ने व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की साउथ एशिया डिविजन की प्रमुख लीसा कर्टिस से भी बातचीत की।

इस दौरान कार्टिस ने अमेरिका-भारत संबंध और अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा हाल में घोषित अफगान और दक्षिण एशिया नीति पर राहुल गांधी के विचारों को जानना चाहा। यूएस इंडिया बिजनेस काउंसिल की ओर से आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में यूएस चैंबर ऑफ कॉमर्स प्रेजिडेंट और सीईओ थॉमस जे डोनोह्यू ने भी राहुल व अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed