फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Radiology student found alive after going missing in the Alabama wilderness for a MONTH

घने जंगल में गंदे पानी के सहारे जिंदा रही लड़की, 22 किलो वजन हुआ कम

Fri, 18 Aug 2017 01:06 PM IST
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी Updated Fri, 18 Aug 2017 01:06 PM IST
विज्ञापन
Radiology student found alive after going missing in the Alabama wilderness for a MONTH
लीसा थेरिस
क्या आप बता सकते हैं कि कोई इंसान घने जंगलों में बिना किसी संसाधन के कितना दिनों तक जिंद रह सकता है ? शायद आपका जवाब होगा एक सप्ताह या 10 दिन, लेकिन आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि एक लड़की करीब महीनेभर तक घने जंगल में गंदे पानी और जंगली फल के सहारे जिंदा रही।
विज्ञापन


23 जुलाई से थीं लापता
मामला अमेरिका के लुईसविले का है जहां रेडियोलॉजी की स्टूडेंट लीसा थेरिस पिछले महीने की 23 तारीख से लापता थीं। खबरों के मुताबिक 25 साल की लीसा अपने दो साथियों के साथ हंटिंग कैंप में गई थीं।
विज्ञापन


बहुत तलाश करने के बावजूद जब लीसा का कोई सुराग नहीं मिला तो उनके परिवार वालों ने लीसा के जिंदा होने की उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन कुछ दिनों बाद बुलक काउंटी में एक महिला की नजर लीसा पर पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 किलो तक कम हो गया वजन
आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि इस दौरान लीसा जंगली फल खाकर और गंदे पानी पीकर किसी तरह जिंदा रही। सही तरीके से खान-पान ना होने के कारण लीसा काफी कमजोर हो गई और  उनका वजन भी 22 किलो तक कम हो गया।

पुलिस के मुताबिक पिछले सप्ताह जूडी गार्नर नामक एक महिला को जंगल में एक लड़की दिखी, जिसके शरीर पर कपड़े नहीं थे, बाल बिखरे हुए थे और उसे काफी चोटें आई हुई थीं। यह लड़की लीसा ही थी। जूडी ने उसे पानी दिया और फिर पुलिस को सूचना दी।


काफी बुरी हालत में नजर आ रही हैं लीसा
हालांकि डॉक्टरों के मुताबिक लीसा को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। लेकिन लीसा के भाई विल ने उनकी एक तस्वीर फेसबुक पर शेयर की है, जिसमें लीसा काफी बुरी हालत में नजर आ रही हैं। उनके पूरे शरीर पर जगह-जगह कीड़ों के काटने के निशान हैं। वह पहले से काफी दुबली हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed