{"_id":"5a8e81664f1c1b3c718b646e","slug":"radio-presenter-given-birth-child-during-live-show-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब लाइव रेडियो शो में प्रजेंटर की हुई डिलीवरी, लिसनर्स ने रखा नाम","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
जब लाइव रेडियो शो में प्रजेंटर की हुई डिलीवरी, लिसनर्स ने रखा नाम
बीबीसी, हिन्दी
Updated Thu, 22 Feb 2018 02:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका की एक रेडियो प्रेजेंटर कैसेडे प्रॉक्टर ने लाइव शो में अपने बच्चों को जन्म दिया। अमेरिका के सेंट लुईस के 'द आर्क' स्टेशन की प्रेजेंटर के इस शो के लिए खास इंतजाम किए गए थे।सोमवार को प्रॉक्टर को प्रसव पीड़ा शुरू हुई, तो रेडियो स्टेशन ने अस्पताल के अंदर ही प्रसारण के इंतजाम कर दिए।
विज्ञापन
बीबीसी से बात करते हुए प्रॉक्टर ने बताया कि वो उनके लिए एक शानदार अनुभव था। बच्चे की डिलीवरी तय तारीख से पहले ही हो गई इसलिए उन्हें अचानक ही शो की तैयारी करनी पड़ी।
विज्ञापन
प्रॉक्टर ने कहा, "अपने जीवन के इतने कीमती पल को श्रोताओं के साथ बांटना शानदार था, ये मेरे जीवन का सबसे अच्छा अनुभव था।" प्रॉक्टर ने कहा कि बच्चे को लाइव शो में जन्म देना "मेरे काम का ही एक विस्तार था, जो मैं हर दिन करती हूं। मैं अपने जिंदगी के हर पहलू को अपने श्रोताओं को साथ शेयर करती हूं।"
विज्ञापन
प्रॉक्टर ने बच्चे का नाम जेमसन रखा है। यह नाम भी श्रोताओं की राय लेने के बाद रखा गया। बच्चे के पैदा होने के पहले ही रेडियो पर नाम को लेकर वोटिंग शुरू हो गई थी। प्रोग्राम के डायरेक्टर स्कॉट रॉडी ने एक अख़बार से बात करते हुए कहा, " दंपति के चुने गए 12 नामों के लिए हमने वोटिंग शुरू कर दी थी। जेमसन के जन्म तक वोटिंग चलती रही"
प्रॉक्टर के को-होस्ट ने इस शो को एक जादुई और शानदार लम्हा बताया। प्रॉक्टर अब कुछ दिनों के लिए अपने शो से दूर रहेंगी, वो मैटरनिटी लीव पर जा रही हैं।