फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Racial violence: two American, one shot Indian and another saved him

इंजीनियर हत्याकांडः भारतीय को बचाने के लिए अमेरिकी युवक ने खुद की जान जोखिम में डाली

Fri, 24 Feb 2017 04:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 24 Feb 2017 04:03 PM IST
विज्ञापन
Racial violence: two American, one shot Indian and another saved him
srinivas - फोटो : gofundme.com

अमेरिका के केन्सास शहर में भारतीय इंजीनियरों पर हमले के दौरान जहां आरोपी नस्लभेदी और नफरत भरे नारे लगा रहा था वहीं मौके पर मौजूद एक स्‍थानीय युवक ऐसा भी था जिसने भारतीयों को बचाने के ‌लिए अपनी जान ही दांव पर लगा दी। हमले में वह भी घायल हुआ है। 

विज्ञापन


बताया जाता है जिस समय आरोपी पूर्व नेवी अधिकारी दोनों भारतीयों को निशाना बनाकर गोलियां चला रहा था उसी दौरान वहां मौजूद 24 साल के इयान ग्रिलोट दोनों को बचाने के लिए हमलावर से भिड़ गए। 
विज्ञापन


घटना स्थल पर मौजूद इयान ग्रिलोट ने दोनों को बचाने के लिए हमलावर के ऊपर छलांग लगा दी। वह पूरी ताकत से हमलावर से भिड़ गए। इस दौरान उन्‍हें भी कुछ गोलियां लगी। ग्रिलोट की बहादुरी की वजह से ही दूसरे भारतीय युवक की जान बच पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैने वही किया जो किसी और को करना चाहिए

Racial violence: two American, one shot Indian and another saved him

केन्सास यूनिवर्सिटी के अस्पताल ने दोनों भारतीयों को बचाने में अपनी जान की बाजी लगाने वाले इयान का एक वीडियो जारी किया है। वो खुश है कि उसके प्रयास की वजह से एक शख्स की जान बच गई।

इयान ने इस वीडियो में कहा है कि मैने वही किया जो किसी और को करना चाहिए। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैने जिसे बचाया वो किस नस्ल का व्यक्ति है। इयान ग्रिलोट ने कहा कि जो व्यक्ति बच गया है वो आज यहां आया था।

ये बेहद अच्छी बात थी और मैं इसे बयान नहीं कर सकता। मुझे पता चला उसकी (आलोक मदसानी) बीवी पांच महीने की गर्भवती है। इयान ने कहा कि पिछली रात के बाद से वो (मदसानी) मेरा अच्छा दोस्त बन गया है और मैं उसके साथ अच्छा वक्त बिताऊंगा।

मेरे देश से चले जाओ कहकर की फायरिंग

Racial violence: two American, one shot Indian and another saved him

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस घटना के बाद कहा कि मैं आश्चर्यचकित हूं, मैने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का वादा किया है। साथ ही उन्होंने श्रीनिवास की डेड बॉडी को हैदराबाद लाने में मदद का भी भरोसा दिलाया है। नई दिल्ली में मौजूद अमेरिकी दूतावास ने घटना की निंदा की है। दूतावास के मुताबिक हम पूरे विश्व के लोगों का अपने देश में काम, शिक्षा और रहने के लिए स्वागत करते हैं।

कुचिभोतला बुधवार शाम अपने दोस्त के साथ ऑलथे में गए थे। ये केनसास का चौथा सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला शहर है। एडम पुरिंटन ने अचानक उन लोगों पर यह कहते हुए गोलीबारी कर दी कि "मध्य पूर्वी लोगों मेरे देश से चले जाओ"। उसने कई राउंड की फायरिंग की।

पुरिंटन घटना के बाद भागने में कामयाब हो गया, हालांकि उसे पांच घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया गया। श्रीनिवास अमेरिका की एक मल्टीनेशल कंपनी में केन्‍सास में काम करते थे। ये कंपनी जीपीएस सिस्टम बनाने का काम करती है। 2014 में उन्होंने इस कंपनी को ज्वॉइन किया था। उनकी पत्नी सुनैना डुमाला भी इसी जगह एक अन्य कंपनी में काम करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed