{"_id":"5b3cf3234f1c1bb2288b48a8","slug":"qatar-state-owned-katara-holding-buy-sahara-new-york-plaza-hotel","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारा के न्यूयॉर्क स्थित 'द प्लाजा होटल' को कतर सरकार ने खरीदा, 4,100 करोड़ रुपए में हुई डील","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
सहारा के न्यूयॉर्क स्थित 'द प्लाजा होटल' को कतर सरकार ने खरीदा, 4,100 करोड़ रुपए में हुई डील
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 04 Jul 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारा समूह को न्यूयॉर्क स्थित द प्लाजा होटल को कतर सरकार ने 60 करोड़ डॉलर (4,100 करोड़ रुपए) में खरीद लिया है। कतर सरकार के स्वामित्व वाले कोष कतारा होल्डिंग्स के ने होटल के सभी स्वामित्व हासिल कर लिए हैं।
विज्ञापन
सहारा समूह के पास होटल की 75% हिस्सेदारी थी। हालांकि इस डील के बारे में सहारा समुह की ओर से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई। बता दें कि प्लाजा होटल 1907 में बना था। यह इकलौता होटल है जो ऐतिहासिक स्थलों के राष्ट्रीय रजिस्टर में दर्ज है।
विज्ञापन
सहारा समूह के चेयरमैन सब्रत राय और चटवाल ने 2012 में प्लाजा होटल में बड़ी हिस्सेदारी खरीदी थी। पहले इस होटल में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अधिसंख्य हिस्सेदारी थी।
विज्ञापन
निवेशकों का पैसा लौटाने को जुटाई जा रही रकम
सहारा समूह सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक शेयर बाजार नियामक सेबी द्वारा प्रबंधित सेबी-सहारा बैंक खाते में धन जमा करने के लिए रकम जुटाने की कोशिशों में जुटा है। इसके लिए समूह भारत और विदेश में अपनी कई संपत्तियां बेच रहा है।
सहारा समूह का दावा है कि वह कुल बकाया 20 हजार करोड़ रुपये का 95 प्रतिशत सीधे निवेशकों को लौटा चुका है। सुब्रत राय ने इस मामले में दो साल जेल में बिताए थे। 2016 से वह पैरोल पर जेल से बाहर हैं।