{"_id":"5c032081bdec22413d18f4df","slug":"putin-unlikely-hold-meeting-with-trump-in-the-near-future-after-the-latter-cancelled-their-meet","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका ने रूस से बातचीत की रद्द, पुतिन ने जताया अफसोस","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका ने रूस से बातचीत की रद्द, पुतिन ने जताया अफसोस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 02 Dec 2018 05:32 AM IST
विज्ञापन
Vladimir Putin and Donald Trump
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रीमिया जल मार्ग से तीन यूक्रेनियाई जहाजों को जब्त करने से पैदा हुए रूस-यूक्रेन टकराव को लेकर अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपना अधिकृत रुख स्पष्ट कर दिया है। बृहस्पतिवार को रूस उम्मीद जता चुका है कि ट्रंप ने पुतिन के साथ होने वाली वार्ता रद्द करने को लेकर कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी है इसलिए बातचीत होगी। लेकिन अब ट्रंप ने जी-20 से इतर यह बैठक रद्द कर कर दी है।
इससे पहले भी ट्रंप ने यूक्रेन के नौसैनिक जहाज और नाविकों को पकड़े जाने वाले दिन वार्ता रद्द करने की धमकी दी थी। ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वह जी-20 सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति के साथ कोई बैठक नहीं करेंगे, क्योंकि जहाज और उसके नाविकों को अब तक वापस नहीं भेजा गया है।

पुतिन ने जताया अफसोस
दूसरी तरफ जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने इस घटना के लिए पूरी तरह से रूस को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि वे इस मसले को जी-20 सम्मेलन में राष्ट्रपति पुतिन के आगे उठाएंगी। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति पेत्रो पोरोशेंको ने ऐलान किया कि उनके देश में रह रहे रूसी नागरिकों को बैंक से रकम निकालने या विदेशी मुद्रा बदलने पर पाबंदियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने रूसी लोगों की विदेश यात्रा पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।
रूस की संसद क्रेमलिन ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के साथ वार्ता रद्द करने का अमेरिकी राष्ट्रपति का फैसला अफसोस जनक है। पुतिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने कहा, ‘हमें अफसोस है कि अमेरिकी प्रशासन ने बातचीत रद्द कर दी है।’ उन्होंने कहा, ‘अब द्विपक्षीय एजेंडे को लेकर अहम मसलों पर चर्चा अनिश्चितकाल के लिए टल जाएगी, जबकि पुतिन अमेरिकी समकक्ष से वार्ता को तैयार हैं।’