{"_id":"c2a7fc863800d31d6e421044c39ccc22","slug":"protest-against-nawaz-sharif-in-america-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाज शरीफ को बताया ओसामा बिन लादेन का दोस्त","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
नवाज शरीफ को बताया ओसामा बिन लादेन का दोस्त
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 24 Oct 2015 12:46 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को वॉशिंगटन में बुधवार को एक प्रदर्शनकारी के विरोध का सामना करना पड़ा। यूएस इंस्टीट्यूट ऑफ पीस नामक एक थिंक टैंक में नवाज़ शरीफ ने जैसे ही अपना भाषण आरंभ किया, एक प्रदर्शनकारी ने शोर मचाकर उनका विरोध किया।
विज्ञापन
नवाज शरीफ का विरोध करने वाला ये प्रदर्शकारी बलूचिस्तान को पाकिस्तान से आजाद करने की मांग कर रहा था। समाचार एजेंसियों के मुताबिक, प्रदर्शनकारी ने नवाज शरीफ को 'ओसामा बिन लादेन का दोस्त' बताया। प्रदर्शनकारी के हाथ में एक पोस्टर भी था जिस पर 'बलूचिस्तान को आजाद करो' लिखा था।
विज्ञापन
घटना के फौरन बाद सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारी को ऑडिटोरियम से बाहर निकाला। इस पूरे घटनाक्रम की वजह से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को अपना भाषण कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। नवाज शरीफ अमेरिका की यात्रा पर गए हैं जहां उन्होंने द्विपक्षीय संबंध सुधारने के लिए राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात की है।
विज्ञापन