फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Priyanka Chopra's Baywatch co-star The Rock will be for Running US President 

प्रियंका चोपड़ा का को-स्टार हो सकता है अमेरिका का अगला राष्ट्रपति उम्मीदवार

Thu, 11 May 2017 05:54 PM IST
amarujala.com- Presented by: Abhishek Tiwari
amarujala.com- Presented by: Abhishek Tiwari Updated Thu, 11 May 2017 05:54 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra's Baywatch co-star The Rock will be for Running US President 
प्रियंका चोपड़ा

भारतीय फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक दिन यह भी कह सकती हैं कि उन्होंने अमेरिकी प्रेसीडेंट पद के उम्मीदवार व्यक्ति के साथ काम किया है। यह इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि टीवी सीरियल बेवाच में उनके को-स्टार ड्वेने 'द रॉक' जॉनसन ने जीक्यू पत्रिका के नवीनतम अंक में अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने की संभावना जताई है।

विज्ञापन


पत्रिका में यह भी उल्लेख किया गया है कि पिछले साल वाशिंगटन पोस्ट ने एक ओडी-एड प्रकाशित किया था जिसमें डब्लूडब्लूई के पहलवान से हॉलीवुड अभिनेता बने जॉनसन को एक सुझाव दिया गया था कि वह राष्ट्रपति पद के व्यवहार्य उम्मीदवार बन सकते हैं। जॉनसन ने जीक्यू को बताया कि वह तभी से इसके बारे में सोच रहे थे।
विज्ञापन


जीक्यू ने तब जॉनसन से पूछा था कि ईमानदारी से बताएं कि क्या वह एक दिन अपने आपको विश्व का सबसे ज्यादा पैसा लेने वाले फिल्म स्टार के रूप में देखना चाहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रॉक के नाम से मशहूर जॉनसन ने इंस्टाग्राम में एक पोस्ट लिखकर कहा था कि मैं इस बात का आभारी हूं कि यह विचार बहुत सारे लोगों के लिए बहुत वास्तविक हो गया है। अगर अब मुझे लगता है कि मैं लोगों और देश के लिए मजबूत, प्रभावशाली और प्रामाणिक नेता बन सकता हूं - तो मैं बनूंगा। 


इस पर पत्रिका का मानना है कि यह विचार बेकार नहीं लग रहा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि जॉनसन ने खुद को सबसे ज्यादा पैसा लेने वाला फिल्म स्टार बनाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed