{"_id":"58506ea14f1c1bad5d64a2da","slug":"priyanka-chopra-became-unicef-global-goodwill-ambassador","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिसेफ की ग्लोबल गुडविल एंबेसडर बनीं प्रियंका चोपड़ा","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
यूनिसेफ की ग्लोबल गुडविल एंबेसडर बनीं प्रियंका चोपड़ा
एजेंसी/ यूएन
Updated Wed, 14 Dec 2016 03:26 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को यूनिसेफ के नए गुडविल एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया गया है। प्रियंका ने दुनिया से उत्पीड़ित बच्चों की ‘सामूहिक आवाज’ बनने और आने वाली पीढ़ी के लिए एक बेहतर भविष्य का निर्माण करने के लिए साथ मिलकर काम करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र की बाल एजेंसी के 70 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सोमवार रात यहां सितारों से भरे एक समारोह में फुटबॉलर डेविड बेकहम और 12 वर्षीय ब्रिटिश अभिनेत्री मिली बॉबी ब्राउन ने यूनिसेफ के नए ग्लोबल गुडविल एंबेसडर के रूप में प्रियंका चोपड़ा को नियुक्त किए जाने की घोषणा की। प्रियंका ने समारोह में संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष राजनयिकों, यूनिसेफ के गुडविल एंबेसडरों और बच्चों को संबोधित करते हए कहा, ‘मेरी इच्छा है कि बच्चे स्वतंत्र रहें। उन्हें सोचने की, जीवन को जीने की स्वतंत्रता हो।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इंसान ने जीवन के हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है लेकिन अभी भी दुनिया में बच्चे हिंसा, दुर्व्यवहार और शोषण से असुरक्षित हैं।
विज्ञापन