फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   President Trump asked apology from judge alleged of sexual harassment

ट्रंप ने मांगी यौन शोषण के आरोपी जज से माफी

Wed, 10 Oct 2018 03:40 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 10 Oct 2018 03:40 AM IST
विज्ञापन
President Trump asked apology from judge alleged of sexual harassment

अमेरिका में मध्यवर्ती चुनाव के प्रचार में सुप्रीम कोर्ट के नए जज ब्रेट कैवनाग पर लगे यौन शोषण के आरोपों के चलते अमेरिकी राष्ट्रपति की लगातार खराब होती छवि से बचने के लिए ट्रंप ने एक बार फिर पुरजोर ढंग से अपने चयन का बचाव किया है। ट्रंप ने कैवनाग पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को न सिर्फ इसे ‘धोखेबाजी’ और ‘बनावटी’ करार दिया बल्कि यह तक कह डाला कि मैं पूरे देश की तरफ से कैवनाग से माफी मांगता हूं। उन्होंने कैवनाग पर लगे सभी आरोपों को ‘मनगढ़ंत’ और ‘बदनाम’ करने वाला बताया।

विज्ञापन


ट्रंप का यह बयान इस बात को स्थापित करने के लिए है कि जनता के बीच कैवनाग की यौन हिंसा वाली छवि बदली जा सके ताकि मध्यवर्ती चुनाव में विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रचार को खारिज किया जा सके। ट्रंप ने कहा कि कैवनाग और उनके परिवार को हुए भीषण दुख और उन्हें पहुंची पीड़ा के लिए मैं सभी देशवासियों की तरफ से ब्रेट और कैवनाग के पूरे परिवार से माफी मांगता हूं।
विज्ञापन


रिपब्लिकन पार्टी के अध्यक्ष डोनाल्ड ट्रंप ने जज पर महाभियोग चलाने की डेमोक्रेटिक पार्टी की मांग को अमेरिकी जनता का अपमान बताते हुए इसकी कड़ी निंदा भी की। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘मैं सुन रहा हूं कि अब वे (डेमोक्रेट) एक शानदार जज पर महाभियोग चलाने के बारे में सोच रहे हैं। जबकि इस व्यक्ति (कैवनाग) ने कुछ भी गलत किया ही नहीं। उसे सिर्फ डेमोक्रेट अपने जाल में फंसाना चाहते हैं, जो अमेरिकी जनता का अपमान है।’ ट्रंप का यह बयान तब आया है जबकि डेमोक्रेट नेतृत्व ने महाभियोग चलाने की अपने दो सांसदों की मांग से किनारा कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे दिल में कोई कड़वाहट नहीं, मिलजुल कर काम करूंगा : कैवनाग

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के नए जज ब्रेट कैवनाग ने कहा कि उनकी नियुक्ति की पुष्टि से पहले के घटनाक्रमों पर उनके दिल में कोई कड़वाहट नहीं है। उन्होंने कहा कि वे देश के अन्य न्यायाधीशों के साथ मिलजुल कर काम करेंगे। कैवनाग ने व्हाइट हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘सुप्रीम कोर्ट नौ लोगों की टीम है और मैं इसके साथ मिलजुल कर काम करूंगा। 

सीनेट की पुष्टि की प्रक्रिया विवादास्पद और भावुक थी, जो अब खत्म हो गई है।’ उन्होंने कहा ‘अब मेरा ध्यान सर्वश्रेष्ठ न्यायाधीश बनने पर है। मैं कृतज्ञता से यह पद लेता हूं और मेरे दिल में कोई कड़वाहट नहीं है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed