फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   President Donald Trump says Why does not the US capture Venezuela over Ban on Venezuela

बैठक में ट्रंप पूछ बैठे अजीब सवाल, बोले- वेनेजुएला पर कब्जा क्यों नहीं कर लेता अमेरिका 

Thu, 05 Jul 2018 04:06 PM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन Updated Thu, 05 Jul 2018 04:06 PM IST
विज्ञापन
President Donald Trump says Why does not the US capture Venezuela over Ban on Venezuela

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला को लेकर एक अहम बैठक के दौरान अपने शीर्ष अधिकारियों से एक अजीब सा सवाल पूछकर सबको हैरान कर चुके हैं। ट्रंप ने अधिकारियों से कहा कि अमेरिका वेनेजुएला पर कब्जा क्यों नहीं कर लेता है। यह बैठक पिछले साल अगस्त में ओवल दफ्तर में वेनेजुएला पर प्रतिबंध लगाने को लेकर हुई।

विज्ञापन


इस बैठक की जानकारी रखने वाले एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने नाम प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर इस गोपनीय वार्ता का खुलासा किया है। इस बैठक में तत्कालीन विदेश मंत्री रैक्स टिलरसन और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एचआर मैकमास्टर भी शामिल थे। ये दोनों ही अधिकारी अब ट्रंप प्रशासन छोड़ चुके हैं। 
विज्ञापन


इस अधिकारी के मुताबिक ट्रंप ने बैठक के अंत में अपने शीर्ष सहयोगियों से कहा कि क्षेत्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने वाले वेनेजुएला पर जब कोई समाधान नहीं निकल रहा है तो अमेरिका उस अशांत देश पर कब्जा क्यों नहीं कर लेता है? 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप के इस सुझाव से विदेश मंत्री और एनएसए समेत बैठक में मौजूद अन्य अधिकारी भी हैरान रह गए। अधिकारियों ने ट्रंप को बार-बार यह विचार छोड़ने का सुझाव दिया। इसके बावजूद, ट्रंप के मन में यह विचार उठता रहा। 

इसी कारण बैठक के बाद ट्रंप ने वेनेजुएला के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की चेतावनी देते हुए देश में अव्यवस्था के हालात बताए और वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को तानाशाह बताते हुए उनके व कई अधिकारियों के खिलाफ प्रतिबंध लगा दिए। उन्होंने मादुरो सरकार पर मानवाधिकार उल्लंघन व देश के लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप भी लगाया।

ट्रंप की नीति के विरोध में स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी पर चढ़ी महिला

अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क में एक महिला को उस वक्त हिरासत में ले लिया गया, जब वह राष्ट्रपति ट्रंप की जीरो टॉलरेंस नीति के विरोध में स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी पर चढ़ गई। ट्रंप की इस नीति के तहत मैक्सिको सीमा पर प्रवासी बच्चों को उनके माता-पिता से अलग किया जा रहा है। 

सीएनएन के मुताबिक, स्टैच्यू ऑप लिबर्टी पर चढ़ी महिला की पहचान पैट्रिसिया ओकोउमू के रूप में हुई है। महिला को नीचे उतरने को कहा गया लेकिन उसने मना कर दिया। वह लगभग तीन घंटे तक वहां बैठी रही। 

न्यूयॉर्क पुलिस सूत्रों ने सीएनएन को बताया कि पैट्रिसिया डोनाल्ड ट्रंप की नीति का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों के समूह का हिस्सा थी और उसने कहा था कि वह तब तक नीचे नहीं आएगी जब तक सभी बच्चों को हिरासत केंद्रों से रिहा नहीं किया जाता।

पुलिस अधिकारी ब्रायन ग्लेकेन ने बताया कि न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के 16 अधिकारियों की मदद से महिला को स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से नीचे उतारा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed