{"_id":"5b5ef5654f1c1bb15c8b552f","slug":"president-donald-trump-said-american-journalists-are-anti-national","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी राष्ट्रपति ने पत्रकारों को कहा 'देशद्रोही', न्यूयॉर्क टाइम्स ने डोनाल्ड ट्रंप पर तरेरी आंख","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिकी राष्ट्रपति ने पत्रकारों को कहा 'देशद्रोही', न्यूयॉर्क टाइम्स ने डोनाल्ड ट्रंप पर तरेरी आंख
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला
Updated Mon, 30 Jul 2018 04:54 PM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अमेरिकी मीडिया पर गलत खबरें प्रकाशित करने का आरोप लगाते हुए विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने पत्रकारों को ‘देशद्रोही’ बताते हुए अपनी खबरों से लोगों की जान को खतरे में डालने का आरोप लगाया। उन्होंने ट्वीट किया कि ट्रंप-डिरेंजमेंट सिंड्रोम के उन्माद से भरा मीडिया हमारी सरकार की आंतरिक बातचीत का खुलासा करता है तो वास्तव में वह न सिर्फ पत्रकारों बल्कि कई लोगों की जान को खतरे में डालता है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने मुख्यधारा से जुड़े मीडिया पर आरोप लगाया कि ‘प्रेस की आजादी सटीक खबरों को प्रकाशित करने की जिम्मेदारी के साथ आती है।’ उन्होंने दावा किया कि ‘मेरे प्रशासन की 90 फीसदी मीडिया रिपोर्टें नकारात्मक हैं जबकि हम जबरदस्त सकारात्मक नतीजे हासिल कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि इसमें कोई हैरत नहीं कि मीडिया का भरोसा अब तक के सबसे निचले स्तर पर है।’ उन्होंने न्यूयॉर्क टाइम्स, अमेजन और वाशिंगटन पोस्ट के संबंध में कहा कि ये सभी बेहद सकारात्मक उपलब्धियों पर भी बुरी खबरें लिखते हैं। ट्रंप ने कहा कि ये कभी नहीं बदलेंगे।
विज्ञापन
इससे पहले ट्रंप ने ट्वीट किया था कि उन्होंने न्यूयॉर्क टाइम्स के प्रकाशक ए.जी. सल्जबर्जर से व्हाइट हाउस में बेहद अच्छी और दिलचस्प मुलाकात की। जबकि न्यूयॉर्क टाइम्स के प्रकाशक ने कहा कि व्हाइट हाउस ने गोपनीय मुलाकात का आग्रह किया था जबकि ट्रंप ने खुद ट्वीट कर इसकी गोपनीयता भंग की है।
न्यूयॉर्क टाइम्स ने ट्रंप को किया आगाह
न्यूयॉर्क टाइम्स के प्रकाशक ए.जी. सल्जबर्जर ने व्हाइट हाउस में ट्रंप को आगाह किया कि समाचार मीडिया पर उनके बढ़ते हमले ‘अमेरिका के लिए खतरनाक और हानिकारक’ हैं, जिससे ‘हिंसा बढ़ेगी’। सल्जबर्जर के मुताबिक, बैठक में टाइम्स के संपादकीय पृष्ठ के संपादक जेम्स बेनेट भी शामिल हुए और ‘इस मुलाकात के लिए तैयार होने का मेरा मकसद राष्ट्रपति के प्रेस विरोधी बयानों को लेकर चिंता जाहिर करना था। मैंने सीधे राष्ट्रपति से कहा कि मुझे लगता है कि उनकी भाषा न सिर्फ विभाजनकारी है बल्कि खतरनाक भी है।’

...accurately. 90% of media coverage of my Administration is negative, despite the tremendously positive results we are achieving, it’s no surprise that confidence in the media is at an all time low! I will not allow our great country to be sold out by anti-Trump haters in the...
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) July 29, 2018