फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   President brack Obama will go mosque

पहली बार मस्जिद जाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा

Wed, 03 Feb 2016 09:30 AM IST
Updated Wed, 03 Feb 2016 09:30 AM IST
विज्ञापन
President brack Obama will go mosque

धार्मिक स्वतंत्रता और सहिष्णुता के महत्व को रेखांकित करने के लिए राष्ट्रपति बराक ओबामा राष्ट्रपति पद के अपने कार्यकाल में पहली बार बुधवार को अमेरिका की एक मस्जिद का दौरा करेंगे और समुदाय के नेताओं से बातचीत करेंगे।

विज्ञापन


व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया कि ओबामा ने धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा और अमेरिका में मुस्लिम विरोधी बयानबाजी में हो रही बढ़ोत्तरी के कारण बुधवार को बाल्टीमोर मस्जिद का दौरा करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘ओबामा मस्जिद में हमारी बुनियादी मूल्यों को सही रहने के महत्व को दोहराते हुए अमेरिकियों से धार्मिक कट्टरता के खिलाफ आवाज उठाने की मांग करेंगे और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए हमारे देश की परंपरा को बनाए रखने पर जोर देंगे।’ ओबामा वैसे तो अपने विदेश दौरे के दौरान मस्जिदों में जाते रहे हैं लेकिन यह पहली बार होगा जब वह बतौर राष्ट्रपति अमेरिका के किसी मस्जिद में जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्लिम समुदाय के नेताओं से भी करेंगे मुलाकात

President brack Obama will go mosque

डेमोक्रेटिक पार्टी से संबंध रखने वाले ओबामा राष्ट्रपति के रूप में अपने कार्यकाल के अंतिम वर्ष में हैं। उन्होंने अमेरिका के लोगों से अपील की कि वह राजनेताओं खास कर रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी का दावा पेश करने वाले डोनाल्ड ट्रंप के मुस्लिम विरोधी टिप्पणियों को अस्वीकार कर दें।

जनमत सर्वेक्षणों में रिपब्लिकन पार्टी की तरफ  से ट्रंप सबसे आगे हैं। उन्होंने सान बर्नार्डिनो में मुस्लिम दंपत्ति द्वारा इस्लामिक आतंकवाद से प्रभावित होकर किए गोलीबारी के बाद अमेरिका में मुस्लिमों के प्रवेश पर रोक की मांग की थी। इस गोलीबारी में 14 लोग मारे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed