फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   president Barack Obama's half-brother will vote for Republican nominee

ओबामा के भाई नहीं देंगे उनकी पार्टी को वोट, कहा ट्रम्प की नीतियां पसंद

Tue, 26 Jul 2016 03:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली Updated Tue, 26 Jul 2016 03:50 PM IST
विज्ञापन
president Barack Obama's half-brother will vote for Republican nominee
राष्ट्रपति बराक ओबामा के भाई मलिक ओबामा - फोटो : Reuters

अमेरिका में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रपति बराक ओबामा के भाई ने ओबामा की डेमोक्रेटिक पार्टी को वोट देने से मना कर दिया है। ओबामा के भाई मलिक ओबामा ने कहा वह अपने भाई की लीडरशिप से खुश नहीं हैं। 

विज्ञापन


उन्हें ट्रम्प राष्ट्रपति पद के उम्मीदावर के तौर पर पसंद हैं वह आने वाले राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रम्प को वोट देंगे। डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद की संभावित उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन हैं।
विज्ञापन


50 वर्षीय मलिक ओबामा, बराक ओबामा के सौतेले भाई हैं। उन्होंने अपने केन्या के पैतृक घर से रायटर्स को बताया उन्हें ट्रम्प की नीतियां पसंद हैं और खासकर सुरक्षा पर केंद्रित नीतियां। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मलिक ने कहा ट्रम्प जमीन से जुड़े इंसान हैं और वह हमेशा दिल से बोलते हैं। राजनीतिक रूप से सही बोलने की बजाए वह सीधे-सीधे बोलते हैं।

मैं भी एक मुसलमान हूं

president Barack Obama's half-brother will vote for Republican nominee
राष्ट्रपति बराक ओबामा के भाई मलिक ओबामा - फोटो : Reuters

मलिक ओबामा अमेरिकी नागरिक हैं और वह 1985 से वॉशिंगटन में रहते हैं। ट्रम्प की मुसलमानों पर की गई  टिप्पणी पर मलिक ओबामा का कहना है,'मैं भी एक मुसलमान हूं, लेकिन इस्लाम के नाम पर बेगुनाह लोगों की हत्या बर्दाश्त नहीं की जा सकती।'

मलिक ओबामा ने अपने भाई के शासनकाल को बहुत अच्छा नहीं बताया। उनका कहना है बराक ओबामा ने अमेरिका के लोगों के लिए ज्यादा काम नहीं किया। मलिन कहते हैं आलोचना करना उनका अधिकार हैं इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनके भाई अमेरिका के राष्ट्रपति हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed