ओबामा के भाई नहीं देंगे उनकी पार्टी को वोट, कहा ट्रम्प की नीतियां पसंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रपति बराक ओबामा के भाई ने ओबामा की डेमोक्रेटिक पार्टी को वोट देने से मना कर दिया है। ओबामा के भाई मलिक ओबामा ने कहा वह अपने भाई की लीडरशिप से खुश नहीं हैं।
उन्हें ट्रम्प राष्ट्रपति पद के उम्मीदावर के तौर पर पसंद हैं वह आने वाले राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रम्प को वोट देंगे। डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद की संभावित उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन हैं।
50 वर्षीय मलिक ओबामा, बराक ओबामा के सौतेले भाई हैं। उन्होंने अपने केन्या के पैतृक घर से रायटर्स को बताया उन्हें ट्रम्प की नीतियां पसंद हैं और खासकर सुरक्षा पर केंद्रित नीतियां।
मलिक ने कहा ट्रम्प जमीन से जुड़े इंसान हैं और वह हमेशा दिल से बोलते हैं। राजनीतिक रूप से सही बोलने की बजाए वह सीधे-सीधे बोलते हैं।
मैं भी एक मुसलमान हूं
मलिक ओबामा अमेरिकी नागरिक हैं और वह 1985 से वॉशिंगटन में रहते हैं। ट्रम्प की मुसलमानों पर की गई टिप्पणी पर मलिक ओबामा का कहना है,'मैं भी एक मुसलमान हूं, लेकिन इस्लाम के नाम पर बेगुनाह लोगों की हत्या बर्दाश्त नहीं की जा सकती।'
मलिक ओबामा ने अपने भाई के शासनकाल को बहुत अच्छा नहीं बताया। उनका कहना है बराक ओबामा ने अमेरिका के लोगों के लिए ज्यादा काम नहीं किया। मलिन कहते हैं आलोचना करना उनका अधिकार हैं इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनके भाई अमेरिका के राष्ट्रपति हैं।