{"_id":"57b8c9dd4f1c1b8f636ec3c6","slug":"pramukh-swami-built-global-faith-on-vedic-values-clinton","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिलेरी क्लिंटन ने कहा ‘जय स्वामीनारायण’","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
हिलेरी क्लिंटन ने कहा ‘जय स्वामीनारायण’
एजेंसी, वाशिंगटन
Updated Sun, 21 Aug 2016 02:51 AM IST
विज्ञापन
‘जय स्वामीनारायण’ के उद्घोष के साथ अपने शोक संदेश को समाप्त किया
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने स्वामीनारायण पंथ के मुखिया प्रमुख स्वामी को वैदिक आस्था में वैश्विक भरोसा जगाने वाला और वैदिक मूल्यों पर आधारित समुदाय की स्थापना करने वाला महापुरुष बताया है। पिछले हफ्ते ही प्रमुख स्वामी का निधन हो गया था।
क्लिंटन ने शुक्रवार को अपने बयान में कहा, ‘प्रमुख स्वामी ने सिर्फ धर्म, सदाचार की शिक्षा ही नहीं दी बल्कि उसे हर दिन जिया। यही गुण उन्हें दुनिया भर में फैले उनके लाखों श्रद्धालुओं का गुरू बनाता है। न्यूजर्सी के अक्षरधाम मंदिर से लेकर अमेरिका के उन अनगिनत मंदिरों में शामिल हैं जिन्हें प्रमुख स्वामी ने धन्य किया।
‘जय स्वामीनारायण’ के उद्घोष के साथ अपने शोक संदेश को समाप्त करते हुए हिलेरी ने कहा कि उनके पति बिल क्लिंटन को यहां अमेरिका में और गुजरात के अक्षरधाम मंदिर में उनसे मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

मध्य-पूर्व में विनाश के लिए माफी मांगे हिलेरी : ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : Reuters
रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी प्रतिद्वंद्वी और डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन पर हमला बोलते हुए कहा कि बतौर अमेरिकी विदेश मंत्री अपने कार्यकाल के दौरान मध्य-पूर्व में हुए विनाश और हत्या के लिए हिलेरी को माफी मांगना चाहिए।
मिशिगन में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘अमेरिकी विदेश मंत्री के तौर पर हिलेरी के कार्यकाल को अमेरिकी इतिहास में सबसे विनाशकारी समझा जा सकता है। लेकिन उन्हें इस बात का कतई पछतावा नहीं है।
विदेश मंत्री के तौर पर उनके गलत फैसलों ने आईएसआईएस को दुनिया पर हावी कर दिया लेकिन उनके कारण जो मौतें एवं विनाश हुआ है। क्या उन्होंने कभी उसके लिए माफी मांगी।’