फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   potus Donald Trump to address american congress today, Democrats ready to propose impeachment

अमेरिकी संसद को आज पहली बार संबोधित करेंगे ट्रंप, विपक्ष लाएगा महाभियोग

Tue, 28 Feb 2017 10:51 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 28 Feb 2017 10:51 AM IST
विज्ञापन
 potus Donald Trump to address american congress today, Democrats ready to propose impeachment
20 जनवरी को अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप आज पहली बार अमेरिकी संसद को संबोधित करेंगे। ट्रंप संसद में अपने सरकार के अबतक के कामकाज का ब्यौरा देंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका की संघीय एजेंसियों को आगामी वित्तीय वर्ष के लिए बजट बनाने को लेकर रक्षा मंत्रालय का खर्च तेजी से बढ़ाने और घरेलू मामलों में कटौती करने के निर्देश देंगे। 
विज्ञापन


वहीं विपक्षी दलों ने पहली बार संसद को संबोधित करने जा रहे ट्रंप को घेरने की पूरी तैयार कर ली है। कुछ विपक्षी सांसद तो ट्रंप के खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी कर रहें हैं। अगर विपक्षी सांसद, महाभियोग लाने में कामयाब हो गए तो अमेरिकी इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब इतने कम समय में किसी राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव आया हो। बता दें कि इससे पहले अमेरिका में राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के खिलाफ अमेरिकी संसद में महाभियोग लाया गया था। 
विज्ञापन


ट्रंप को हटाने के लिए  ‘जादू-टोना’ कर रहे अमेरिकी
यूं तो अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विरोधी व्हाइट हाउस की सत्ता बदलने के लिए चार साल के इंतजार में हैं, लेकिन तंत्र-मंत्र पर विश्वास रखने वाले यहां के लोग अब भी ट्रंप को राष्ट्रपति की कुर्सी से हटाने के लिए प्रयासरत हैं। वे ‘जादू-टोना’ का सहारा ले रही हैं। बीबीसी की खबर के मुताबिक, बीते शुक्रवार को यहां के कुछ लोगों ने ‘सामूहिक अनुष्ठान’ किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलचस्प बात यह है कि ऐसे लोगों का सोशल साइटों पर एक ग्रुप भी बना हुआ है। फेसबुक पर इस ‘सामूहिक जादू-टोने’ के ग्रुप से अब तक दस हजार से अधिक लोग जुड़ चुके हैं। इस सिलसिले में #मैजिकरेस्सिटेंस का हैशटैग भी चलाया जा रहा है। उधर इस सामूहिक जादू-टोने से रूढ़िवादी ईसाई खफा हैं। उन्होंने ‘डायनों’ पर आध्यात्मिक युद्ध छेड़ने का आरोप लगाया है। 

सामूहिक जादू टोना का आयोजन यहां के लेखक माइकल हजेस ने किया था। उन्होंने बाकायदा इसका वीडियो भी पोस्ट किया है। हजेस ने लिखा कि उन्होंने ‘जादू-टोने’ से जुड़े कई निजी समूहों में ऐसे तमाम वीडियो देखे हैं। वीडियो में देवताओं से डोनाल्ड ट्रंप को ‘बांधने’ का आग्रह किया गया है। अनुष्ठान के दौरान लोग कह रहे थे, ‘ट्रंप अपने कपटी कारनामों में सफल न हो। वह हमारी राजनीति को न तोड़ पाए। आजादी को न छीन सके और लोगों में नफरत, असमंजस, डर तथा उदासी न फैला सके।’ 


लोगों ने कहा कि ट्रंप के राष्ट्रपति पद छोड़ने तक अनुष्ठान चलता रहेगा। उधर रूढ़िवादी ईसाइयों ने ट्रंप की सलामती के लिए प्रार्थना करने की अपील की है। पादरी जोसुआ फ्यूरेस्टीन ने कहा कि यह जादू-टोना ईसा मसीह के नाम से ज्यादा ताकतवर नहीं है। क्रिश्चियन नेशनलिस्ट एलायंस ने लोगों से 24 फरवरी को सामूहिक प्रार्थनाएं करने के लिए कहा था। हालांकि अभी तक ट्रंप की ओर से इस पर किसी तरह का बयान नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed