{"_id":"5ba21917867a557ed62a512e","slug":"porn-star-stormy-daniels-reveals-many-things-about-donald-trump-in-her-new-book","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स की नई किताब, ट्रंप से संबंध को लेकर किए बड़े खुलासे","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स की नई किताब, ट्रंप से संबंध को लेकर किए बड़े खुलासे
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 19 Sep 2018 03:08 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स ने अपनी किताब में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर कई खुलासे किए हैं। डेनियल्स की इस किताब का नाम है 'फुल डिस्क्लोजर'। अपनी किताब में उन्होंने ट्रंप का नाम लेते हुए कहा है कि उन्होंने अपने जीवन में जितने भी लोगों के साथ संबंध बनाए हैं, उनमें से ट्रंप के साथ बनाए गए संबंध सबसे कम प्रभावित थे।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
अपनी किताब में डेनियल्स ने साल 2007 में ट्रंप के साथ बनाए संबंधों के बारे में लिखा है। उन्होंने लिखा है कि वह होटल के एक कमरे में ट्रंप के साथ शार्क वीक देख रही थीं। उसके बाद ट्रंप ने हिलेरी क्लिंटन के साथ चुनाव को लेकर फोन पर बातचीत की। डेनियल्स ने अपनी किताब में ट्रंप को लेकर काफी अश्लील बातों का जिक्र किया है।
गौरतलब है कि डेनियल्स इससे पहले भी ट्रंप पर कई आरोप लगा चुकी हैं। उन्होंने एक टेलीवीजन चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि ट्रंप के साथ संबंधों के बारे में किसी को न बताने के लिए उन्हें धमकी दी गई थी। साल 2011 में जब वह अपनी सात साल की बेटी के साथ फिटनेस क्लास के लिए जा रही थीं तभी एक आदमी अचानक से इनके सामने आ गया और उन्हें धमकी देने लगा।
उस आदमी ने उनसे कहा कि ट्रंप को अकेला छोड़ दो। सबकुछ भूल जाओ। उन्होंने बताया कि उस आदमी ने थोड़ी देर बाद उनकी बेटी की तरफ देखा और कहा कि कितनी प्यारी बच्ची है। अगर इसकी मां के साथ कुछ हो जाए तो कितनी शर्म की बात होगी। इतना बोलकर वो आदमी वहां से चला गया।
1 लाख 30 हजार डॉलर में किया था समझौता
इससे पहले साल 2016 में राष्ट्रपति चुनावों से कुछ ही दिन पहले डेनियल्स और ट्रंप के वकील के बीच एक समझौता हुआ था। समझौते के तहत उन्हें ट्रंप को लेकर कुछ भी नहीं बोलना था। कुछ भी न बोलने के लिए उन्हें एक लाख तीस हजार डॉलर भी दिए गए थे। इस समझौते के बारे में बताते हुए डेनियल्स ने कहा कि वह इस समझौते के लिए इसलिए तैयार हो गईं क्योंकि उन्हें उनके परिवार और खुद की सुरक्षा की चिंता थी।