फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Porn Star Stormy Daniels and Trump controversy returns money to his legal counsel

ट्रंप ने माना पोर्न स्टार को दिए थे पैसे, अब वकील को लौटाई 1,30,000 डॉलर की रकम

Thu, 03 May 2018 04:33 PM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस Updated Thu, 03 May 2018 04:33 PM IST
विज्ञापन
Porn Star Stormy Daniels and Trump controversy returns money to his legal counsel

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने वकील माइकल कोहेन को 1,30,000 डॉलर की वो राशि लौटा दी है, जो कोहेन द्वारा उनकी तरफ से पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल उर्फ स्टीफन क्लिफोर्ड को दी जा चुकी है। न्यूयॉर्क के पूर्व मेयर रुडोल्फ डब्ल्यू. गुलिआनि ने यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


ट्रंप ने कोहेन को लौटाई पोर्न स्टार को दी राशि

फॉक्स न्यूज पर एक कार्यक्रम के दौरान गुलिआनि का यह बयान राष्ट्रपति के उस पुराने बयान से एकदम उलट है जिसमें ट्रंप ने कहा था कि अमेरिकी चुनाव से पहले उन्होंने पोर्न स्टार को चुप रहने के लिए कोई भुगतान नहीं किया था। गुलिआनि ट्रंप के काफी भरोसेमंद हैं और हाल ही में राष्ट्रपति की कानूनी टीम का हिस्सा बने हैं।
विज्ञापन

 
उन्होंने फॉक्स न्यूज के बाद न्यूयॉर्क टाइम्स से एक साक्षात्कार में कहा कि उनके पास कोहेन को निजी तौर पर भुगतान करने संबंधी दस्तावेज मौजूद हैं। उन्होंने संकेत दिया कि इसका मकसद यह जताना था कि मामले में कोई वित्तीय उल्लंघन नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

स्टॉर्मी डेनियल को रकम देने से इनकार करते रहे हैं राष्ट्रपति 

Porn Star Stormy Daniels and Trump controversy returns money to his legal counsel
गुलिआनि ने कहा कि राष्ट्रपति ने महीनों में धीरे-धीरे करके यह राशि अदा की है और हमारे पास इस बात के सभी दस्तावेजी सबूत हैं कि इस भुगतान से अभियान का वित्तीय उल्लंघन नहीं हुआ है। रकम का प्रारंभिक भुगतान ट्रंप के वकील ने अपने स्तर पर किया था, क्योंकि यह अभियान से जुड़ी राशि नहीं थी। ट्रंप ने पिछले सप्ताह ही स्वीकार किया था कि कोहेन के उनकी तरफ से पोर्न स्टार के साथ ‘समझौता’ किया था। इससे पहले वह डेनियल को पैसे देने की बात से लगातार इनकार करते रहे थे।

2006 में ट्रंप से रिश्तों को छिपाने के लिए दी गई थी रकम

पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल ने 2006 में ट्रंप के साथ अपने रिश्तों का खुलासा किया था, जिसे व्हाइट हाउस ने नकार दिया था। स्टॉर्मी जिनका असली नाम स्टेफनी क्लिफोर्ड है, उसने दावा किया कि एक दशक से भी पहले ट्रंप के साथ बने रिश्तों को छिपाने के लिए उसे धनराशि दी गई थी। लंबे समय से ट्रंप के वकील रहे माइकल कोहेन ने भुगतान करने की बात स्वीकार की लेकिन यह नहीं बताया था कि भुगतान क्यों किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed