{"_id":"5aa7cf4c4f1c1b90778b54c9","slug":"porn-star-stormi-daniels-will-break-contract-with-donald-trump-to-exposed-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बोलेगी पोर्न स्टार, तोड़ेगी खुलासा न करने वाला कॉन्ट्रैक्ट ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बोलेगी पोर्न स्टार, तोड़ेगी खुलासा न करने वाला कॉन्ट्रैक्ट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 13 Mar 2018 06:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वयस्क फिल्मों की एक अभिनेत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपने संबंधों के बारे में खुलकर बात करने के लिए उनके साथ हुए करार को तोड़ने का फैसला कर लिया है। ट्रंप और अभिनेत्री के बीच लगभग 85 लाख रुपये (130,000 डॉलर) का करार हुआ था जिसे वह लौटाने को तैयार हैं। दरअसल में ट्रंप के साथ अपने संबंध का दावा करके अभिनेत्री ने अमेरिकी राजनीति में भूचाल ला दिया है।
विज्ञापन
अभिनेत्री का दावा, ट्रंप के साथ उनका 85 लाख रुपये का करार
स्टोर्मी डेनियल्स के नाम से पहचानी जाने वाली स्टेफनी क्लिफोर्ड ने 2016 के एक करार के तहत मिले पैसों को लौटाने की इच्छा जताई है। वह ऐसा इसलिए करना चाहती हैं ताकि ट्रंप के साथ अपने संबंधों के बारे में खुलकर बात कर सकें। ट्रंप के अटॉर्नी मिशेल कोहेन को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि पैसे लौटाने के बाद खुलासा न करने वाला समझौता रद्द माना जाएगा।
विज्ञापन
वहीं इससे क्लिफोर्ड को खुलकर अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। इसके बाद वह कोई भी मैसेज, फोटो या वीडियो सार्वजनिक कर सकती हैं। क्लिफोर्ड की अटॉर्नी मिशेल अवेनटी ने कहा कि कोहेन और ट्रंप को इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लेना चाहिए और क्लिफोर्ड को बोलने का मौका देना चाहिए। इसके बाद अमेरिकी लोग तय करेंगे कि कौन सच बोल रहा है। यह प्रस्ताव केवल आज तक के लिए है।
विज्ञापन