{"_id":"580c44234f1c1bbd59702dfb","slug":"porn-star-alleged-on-trump-said-trump-offer-money-for-sex","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉर्न स्टार का आरोप, सेक्स के लिए ट्रंप ने दिया पैसों का लालच","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
पॉर्न स्टार का आरोप, सेक्स के लिए ट्रंप ने दिया पैसों का लालच
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 23 Oct 2016 01:37 PM IST
विज्ञापन
पोर्न स्टार जेसिका ड्रेक
एक अमेरिकी पॉर्न स्टार ने रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पॉर्न फिल्म डायरेक्टर और स्टार जेसिका ड्रेक का कहना है कि ट्रंप ने उन्हें रात बिताने के लिए 10 हजार डॉलर की पेशकश की थी। आरोपों की पुष्टि के लिए ड्रेक ने ट्रंप के साथ अपनी फोटो जारी की है।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर लॉस एंजलिस में 42 वर्षीय जेसिका ने मीडिया को बताया कि वह साल 2006 में पहली बार ट्रंप से मिली थीं। उन्होंने कहा कि 'ट्रंप ने मुझे रात बिताने को कहा और मेरे मना करने पर उन्होंने इसके लिए मुझे 10 हजार डॉलर देने की पेशकश की। ड्रेक ने बताया कि इससे पहले मैं अपनी कुछ महिला दोस्तों के साथ ट्रंप के पेंटहाउस सुइट गई थी। वहां ट्रंप ने सभी को जबरन किस किया और सहमति के बिना गले लगाया।
विज्ञापन
जेसिका ने बताया कि 'मैं विक्ड पिक्चर्स के लिए काम करती थी, उस दौरान एक सुबह मेरी मुलाकात ट्रप से हुई। ट्रंप ने मुझे गोल्फ कोर्स में साथ घूमने के लिए कहा और मेरा फोन नंबर मांगा। शाम को उन्होंने मुझे फोन किया और अपने रूम में आने को कहा। मुझे अकेले वहां जाना ठीक नहीं लगा तो मैं अपनी महिला दोस्तों को साथ ले गई। वहां उन्होंने सभी को जबरन किस किया और बिना सहमति के गले लगाया। उसके बाद ट्रंप नेंं कई बार मुझे फोन किए और रात बिताने के लिए पैसों का प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन