{"_id":"c9f5fd2023a52b37480aeb56ecc14dc8","slug":"police-killed-children-under-misconstruction","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली राइफल को असली समझ पुलिस ने गोली मारी","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
नकली राइफल को असली समझ पुलिस ने गोली मारी
एजेंसी/वाशिंगटन
Updated Thu, 24 Oct 2013 08:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत में कल अधिकारियों ने खिलौने वाला राइफल लेकर जा रहे 13 साल के एक बालक पर कई राउंड गोली चलाईं जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।
विज्ञापन
घटना सैंटा रोज शहर की है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि बच्चे से बार..बार राइफल जमीन पर रखने के लिए कहा गया. लेकिन जब वह नहीं माना तो उन्होंने गोली चला दी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब एक दिन पहले ही 12 साल के एक बालक ने नेवाडा के एक स्कूल में गोलीबारी कर एक शिक्षक की हत्या और दो सहपाठियों को घायल करने के बाद आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
सैंटा रोज की घटना पर सोनोमा काउंटी के न्यायाधीश ने सफाई देते हुये कहा कि उसके दो अधीनस्थ अधिकारियों ने एक बालक को.राइफल. के साथ देखा।
उन्होंने बच्चे से बार बार राइफल जमीन पर रखने के लिए कहा लेकिन जब उसने ऐसा नहीं किया तो उन्होंने गोली चला दी। बालक की मौके पर ही मौत हो गयी। उसकी पहचान एंडी लोपेज के रूप में हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कम से कम सात राउंड गोली चलाई गयी थी। पुलिस ने बताया कि गोली चलाने वाले दो अधिकारियों को जांच पूरी होने तक प्रशासनिक अवकाश पर भेज दिया गया है।
एंडी के पिता ने बताया कि उसने खिलौने वाला राइफल एक दोस्त से लिया था।