फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   police are warning about Drunk Birds which are flying into windows, cars and acting confused

शराब के नशे में चूर शहर में चिड़िया मचा रही है आतंक, पुलिस ने कहा- सब हो जाएगा ठीक

Fri, 05 Oct 2018 11:32 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 05 Oct 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
police are warning about Drunk Birds which are flying into windows, cars and acting confused
सांकेतिक तस्वीर

आपने शराब के नशे में धुत किसी शख्स को गाड़ी से टकराते हुए, हंसते हुए तो जरूर देखा होगा। लेकिन क्या आपने इसी तरह की हरकत करते हुए किसी चिड़ियां को देखा है। शायद ही आपको कभी ऐसा नजारा देखने को मिला हो लेकिन अमेरिका के मिनेसोटा के नागरिक रोजाना इस घटना के साक्षी बन रहे हैं। उनके लिए गिलबर्ट पुलिस ने बकायदा चेतावनी जारी की है। जहां चिड़ियों की जनसंख्या मदहोश होकर घूम रही है।

विज्ञापन


गिलबर्ट पुलिस विभाग के मुखिया टाई टेचर ने एक बयान में कहा, 'विभाग को चिड़ियों की बहुत सी शिकायतें मिली है जिसमें वह शराब के प्रभाव में खिड़कियों और कार के अंदर उड़कर आ रहे हैं और अजीब हरकत कर रहे हैं। दरअशल, यह चिड़िया खमीरयुक्त बेर खा रही हैं और जिसकी वजह से उनपर शराब का नशा चढ़ रहा है।' टेचर ने कहा कि शहर के अंदर मदहोश घूमती चिड़ियों की संख्या अतीत के मुकाबले ज्यादा बढ़ी हैं क्योंकि बहुत सारी चिड़ियां अभी प्रवासन के लिए दक्षिण नहीं गई हैं।
विज्ञापन


टेचर ने कहा, 'ऐसा लगता है कि कुछ चिड़ियां सामान्य से ज्यादा मदहोश हो रही हैं।' आमतौर पर युवा चिड़ियां परिपक्व की तुलना में विषाक्त तत्वों को संभाल नहीं पाती हैं। उन्होंने आगे कहा, इस समस्या से निपटने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों को बुलाने की जरुरत नहीं है क्योंकि चिड़ियां थोड़े समय में खुद ठीक हो जाएंगी। गिलबर्ट के निवासियों ने पुलिस को चिड़ियां में अचानक आए बदलाव की वजह बताने के लिए धन्यवाद कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक महिला ने फेसबुक पर बताया कि उसने हाल ही में अपने जहाज की छत पर तीन चिड़ियों को मृत देखा था। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि कुछ चिड़ियां अचानक से उसकी कार के शीशे पर आ गईं जिसकी वजह से उसे अचानक ब्रेक लगाना पड़ा। वहीं एक यूजर ने कहा तभी इस हफ्ते 7 चिड़ियां मेरी कार से टकरा गई थीं। पुलिस ने नागरिकों को सलाह दी है यदि उन्हें कोई चिड़ियां मुस्कुराते हुए, अनियंत्रित हंसते हुए या बिल्लियों के साथ टकराते हुए मिले तो तुरंत उन्हें फोन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed