फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Pm Modi thanked us president donald Trump for being united against North Korea

उत्तर कोरिया के खिलाफ एकजुट होने के लिए पीएम मोदी ने किया ट्रंप का शुक्रिया

Tue, 15 Aug 2017 10:15 PM IST
एजेंसी/भाषा
एजेंसी/भाषा Updated Tue, 15 Aug 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
Pm Modi thanked us president donald Trump for being united against North Korea
modi and trump

व्हाइट हाउस ने आज कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक नयी मंत्रीस्तरीय वार्ता शुरू कर हिंद- प्रशांत महासागर क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता बढ़ाने पर सहमत हुए हैं जो दोनों देशों के रणनीतिक विचार विमर्श को आगे ले जाएगा।

विज्ञापन


ट्रंप ने भारत की स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पीएम मोदी को बधाई देने के लिए सोमवार की रात उन्हें फोन किया था। फोन पर ट्रंप ने अमेरिका से भारत को कच्चे तेल की प्रथम खेप भेजे जाने के कदम का स्वागत किया, जो इस महीने टेक्सास से शुरू होगा। व्हाइट हाऊस ने दोनों नेताओं के फोन कॉल का विवरण देते हुए बताया कि ट्रंप ने वादा किया कि भारत को अमेरिका ऊर्जा की विश्वसनीय और दीर्घकालीन आपूर्ति जारी रखेगा।
विज्ञापन


पढ़ेः- ट्रंप ने पीएम मोदी को फोन कर दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
विज्ञापन
विज्ञापन


व्हाइट हाऊस ने कहा कि दोनों नेताओं ने एक मंत्रीस्तरीय वार्ता शुरू कर हिंद- प्रशांत क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बढ़ाने का संकल्प लिया है जो रणनीतिक परामर्श को बढ़ाएगा। उन्होंने बताया कि ट्रंप और मोदी इस नवंबर में वैश्विक स्व उद्यमी सम्मेलन के लिए उत्सुक हैं। ट्रंप ने अपनी बेटी और सलाहकार इवांका ट्रंप से सम्मेलन के लिए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने को कहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर कोरिया की हकरतों के खिलाफ दुनिया को एकजुट करने में उनके मजबूत नेतृत्व को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप का शुक्रिया अदा किया।


गौरतलब है कि ट्रंप ने हाल ही में उत्तर कोरिया को चेतावनी दी है कि यदि इसने अमेरिकी सरजमीं पर हमला किया तो उसे गंभीर अंजाम भुगतने होंगे। इस बीच, अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने स्वतंत्रता दिवस पर भारत के लोगों को अपनी शुभकामनाएं दी।

पढ़ेः- उत्तर कोरिया को बहुत घबराने की जरूरत है: डोनाल्ड ट्रंप

उन्होंने कहा कि अमेरिका दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के लोगों के साथ खड़ा होकर गौरवान्वित है। टिलरसन ने कहा कि अमेरिका-भारत संबंध के लिए प्रधानमंत्री मोदी का महत्वाकांक्षी दृष्टिकोण 21 वीं सदी में हमारे साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए काफी मायने रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed