प्लेबॉय मॉडल ने बुजुर्ग महिला की नग्न तस्वीर खींची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉस ऐंजिलिस पुलिस ने प्लेबॉय मॉडल डेनी मैदर्स पर 'शर्मसार करने वाली तस्वीर खींचने' का मामला दर्ज किया है। डेनी ने जिम लॉकर में एक बुज़ुर्ग महिला की तस्वीर उतारी थी। 70 साल की यह महिला कपड़े बदल रही थीं। तस्वीर जुलाई महीने में बिना उनकी सहमति के ली गई थी।
डेनी ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट पर पोस्ट कर दिया था। इस फोटो की बगल में खुद डेनी भी हैं। उन्होंने इस पोस्ट का कैप्शन लिखा था, "यदि इसे मैं अनदेखा नहीं कर पाई तो आप भी नहीं कर पाएंगे।" डेनी पर निजता में दखल देने का आरोप लगा है। यदि उन्हें इस मामले में दोषी ठहराया जाता है, तो 6 महीने की सजा और 1000 डॉलर का जुर्माना लगाया जा सकता है।
किसी को शर्मसार करना गलत है
हालांकि, 29 साल की डेनी ने इस मामले में माफी मांग ली है। उन्होंने कहा, "मुझे लगा कि मेरी स्नैपचैट पोस्ट निजी बातचीत है, लेकिन किसी को शर्मसार करना गलत है।" उन्होंने ट्वीट किया, "मैंने जो किया, उसके लिए मैं माफी मांगती हूं।।।मुझे खुद कुछ वक्त चाहिए ताकि ये अहसास कर सकूं कि मैंने आखिर ऐसा क्यों और कैसे किया।"
हालांकि डेनी के वकील थॉमस ने लॉस ऐंजिलिस टाइम्स से बातचीत में डेनी का बचाव किया। उन्होंने कहा डेनी ने न किसी की निजता में दखलअंदाजी की और न ही किसी कानून का उल्लंघन किया।