फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Pilot made a miraculous emergency landing on a busy California street

वीडियो: विमान के इंजन में हो गई थी खराबी, ट्रेनी पायलट ने व्यस्त सड़क पर ऐसे कराई लैंडिंग

Mon, 04 Jun 2018 02:04 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 04 Jun 2018 02:04 PM IST
विज्ञापन
Pilot made a miraculous emergency landing on a busy California street

अमेरिका के कैलिफोर्निया में महिला ट्रेनी पायलट ने चमत्कारिक तरीके से विमान की लैंडिंग कराई है। विमान के इंजन में अचानक खराबी आ गई थी और कोई बड़ा हादसा ना हो इसलिए उसकी लैंडिंग ट्रैफिक के बीच ही करानी पड़ी। इस तरह से लैंडिंग कराना पायलट के लिए उतना भी आसान नहीं था। फिर भी कारों, लोगों और बिजली के तारों के द्रव्यमान के बीच से निकलने में विमान ने कामयाबी हासिल की। 

विज्ञापन


मामला शुक्रवार का है, जब जॉन वाएने एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही प्लेन की बिजली सप्लाई बंद हो गई थी। पायलट ने विमान को हाईवे पर उतारने का फैसला किया। सिसेना 172 विमान ने हंटिंगटन बीच के हैमिल्टन एवेन्यू और मैग्नोलिया स्ट्रीट के पास शाम 5 बजे से पहले लैंडिंग की। ट्रेनी पायलट ने विमान के उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही महसूस किया कि उसके इंजन में कोई खराबी आ गई है। 
विज्ञापन


पायलट को आपातकालीन लैंडिंग के लिए मजबूर होना पड़ा। उस समय सड़क पर बड़ी संख्या में वाहन मौजूद थे। इलाके में कराई गई इस लैंडिंग को चमत्कारी इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि यहां उपरी तरफ बहुत सी पावर लाइन हैं। जब विमान सड़क पर उतर रहा था तो वहां मौजूद लोगों ने बीच सड़क से अपने वाहन हटा लिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर महिला पायलट की खूब सराहना की जा रही है। हंटिंगटन बीच के पुलिस चीफ रॉबर्ट हैंडी का कहना है कि पायलट ने हैमिल्टन स्ट्रीट पर विमान की आपात लैंडिंग कराकर अदभुत काम किया है। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है और ना ही विमान को किसी प्रकार का कोई नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed