{"_id":"85f3b07a-8d67-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"phallus-shaped-fossils-identified-as-new-species","type":"story","status":"publish","title_hn":"कभी देखा है ऐसा जीव","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
कभी देखा है ऐसा जीव
Updated Fri, 15 Mar 2013 05:27 PM IST
विज्ञापन
कनाडा में वैज्ञानिकों ने पुरुषों के गुप्तांग की तरह दिखने वाले एक जीव की खोज की है।
विज्ञापन
इससे पहले इस अजीबो-गरीब जीव के बारे में कोई जानकारी उप्ल्ब्ध नहीं थी। अब इसका नाम ‘स्पार्टोब्रैन्कस टेनुइस’ रखा गया है।
वैज्ञानिकों के मुताबिक ये ‘अकोर्न’ कीड़े के वंशज हैं। ‘नेचर’ पत्रिका में छपे इस शोध में प्राचीन काल के इस जानवर की पूरी जानकारी दी गई है।
एक शोधकर्ता, यूनिवर्सिटी ऑफ मोन्ट्रियल के डॉक्टर क्रिस्टोफर कैमरन ने बताया कि केंचुए के आकार का ये जीव केंचुए से कुछ अलग है, इसके शरीर के तीन अलग-अलग हिस्से देखे जा सकते हैं।
पिछले दशकों में इसके अवशेष कनाडा के योहो नेशनल पार्क में पाए जाते रहे हैं।
केंचुए जैसा जीव
डॉक्टर कैमरन के मुताबिक इस जीव का एक सर, ‘कॉलर’ जैसा अगला हिस्सा और एक पूंछ होती है। माना जा रहा है कि शरीर का आगे का ‘बल्ब’ जैसा हिस्सा इन जीवों को समुद्रतट पर किनारे लगाने में मदद करता होगा।
विज्ञापन
वैज्ञानिकों के मुताबिक इस जीव की खोज समुद्री जीवों के विकास के बारे में बहुत अहम जानकारी देती है। शोधकर्ता बताते हैं कि ‘स्पार्टोब्रैन्कस टेनुइस’ ट्यूबनुमा खोलों में रहना पसंद करते थे। ये पानी के अंदर मिट्टी और रेत में रहते थे।
विज्ञापन
शोधकर्ताओं का मानना है कि इनमें से कई ने खुद को इन ट्यूब्स में कैद कर लिया और इसी तरीके से उनके जीवाश्म मिल पाए।