फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   petitions be separated from US after election

चुनाव के बाद अमेरिका से अलग होने की अर्जियां...

Sun, 18 Nov 2012 02:46 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Sun, 18 Nov 2012 02:46 PM IST
विज्ञापन
petitions be separated from US after election

एक लाख से अधिक अमेरिकियों ने मुल्क से अलग होने की मांग उठाते हुए राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस को भेजी अर्ज़ियों पर हस्ताक्षर किए हैं। ये अर्ज़ियां व्हाइट हाउस के वी द पिपुल वेबसाइट के ज़रिए भेजी गई हैं।

विज्ञापन


अर्ज़ी भेजने वालों का संबंध उन 20 राज्यों से है जिन्होंने हाल में हुए राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार मिट रॉमनी के पक्ष में वोट दिया था। अर्ज़ियां भेजे जाने की घटना बराक ओबामा को दोबारा राष्ट्रपति चुने के बाद की है।
विज्ञापन


अमरीकी संविधान में इस तरह का कोई प्रावधान नहीं है कि कोई राज्य संघ से अलग हो सकता है। कुल मिलाकर इस तरह की 20 अर्ज़ियां राष्ट्रपति कार्यालय को भेजी गई हैं। टेक्सास से भेजी गई एक अर्ज़ी में 25,000 लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह-युद्ध
पिछली बार जब राज्य आधिकारिक तौर पर संघ से अलग हुए थे तो अमरीका में गृह युद्ध छिड़ा था। अधिकांशतर याचिकाओं में उस बयान का हवाला दिया गया है जिसमें अमरीकी स्वतंत्रता संग्राम के नेताओं ने ब्रिटेन से कहा था कि उन्हें अलग होकर अपना मुल्क बनाने का अधिकार है।


इन याचिकाओं में सबसे अधिक चर्चा उसकी है जो टेक्सास राज्य से भेजा गया है। टेक्सास में मिट रॉमनी को बराक ओबामा से 15 फ़ीसद ज़्यादा वोट हासिल हुए थे। अर्ज़ी में कहा गया है कि अमरीकियों के अधिकारों का ज़बर्दस्त तरीक़े से हनन हो रहा है। अर्ज़ी में एयरपोर्ट पर पैसेंजरों की स्किनिंग का हवाला भी दिया गया है जिसमें उनकी गहन जांच होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed