फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Petition Calling for Electoral College to Vote for Hillary Clinton Garners Millions of Signatures

ट्रंप की बढ़ी मुश्किलें, निर्वाचक मंडल पर हिलेरी को राष्ट्रपति चुनने का भारी दबाव

Sun, 13 Nov 2016 05:20 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
एजेंसी/ वाशिंगटन Updated Sun, 13 Nov 2016 05:20 AM IST
विज्ञापन
Petition Calling for Electoral College to Vote for Hillary Clinton Garners Millions of Signatures
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद से विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को भी अमेरिका में लोग सड़कों पर उतरे और ट्रंप की जीत का कड़ा विरोध किया। हालात को काबू करने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोल तक दागने पड़े। अगर विरोध प्रदर्शन नहीं रुका, तो ट्रंप की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उनकी जीत से न सिर्फ लाखों अमेरिकी हैरान हैं, बल्कि उनका यह भी मानना है कि ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति पद के योग्य ही नहीं हैं। अब इन लोगों ने ट्रंप के खिलाफ निर्वाचक मंडल (इलेक्टोरल कॉलेज) का दरवाजा खटखटाया है। इससे पहले भी निर्वाचक मंडल अपना फैसला बदल चुका है। 
विज्ञापन


अमेरिका के करीब 30 लाख लोगों ने एक याचिका के जरिए निर्वाचक मंडल से अपील की है कि वे डोनाल्ड ट्रंप की बजाय हिलेरी क्लिंटन को देश का राष्ट्रपति चुने। इस ऑनलाइन याचिका को चेंज डॉट ओआरजी में पोस्ट किया गया है, जिसमें करीब 30 लाख लोग हस्ताक्षर कर चुके हैं। इसमें मांग की गई है कि निर्वाचक मंडल अपने राज्यों की वोटों को नजरअंदाज कर हिलेरी क्लिंटन के पक्ष में मतदान करें। इनका कहना है कि ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के लायक नहीं हैं। अगर ट्रंप राष्ट्रपति बन गए, तो इतने सारे अमेरिकी नागरिक उनके बलि का बकरा बन जाएंगे। ट्रंप को प्रशासनिक अनुभव का अभाव खतरनाक बना देगा। इसके अलावा उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न के कई मामले भी सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन


साल 2000 में डेमोक्रेटिक प्रत्याशी अल गोरे की अमेरिकी चुनाव में जीत हुई थी, लेकिन निर्वाचक मंडल ने जॉर्ज डब्ल्यू बुश को राष्ट्रपति चुना था। निर्वाचक अपनी पार्टी से इतर दूसरी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर सकते हैं, जिस पर कोई कानूनी प्रतिबंध नहीं है। हालांकि कई राज्यों में ऐसे निर्वाचकों पर जुर्माना लगाए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए अहम है निर्वाचक मंडल
अमेरिका में जनता अप्रत्यक्ष रूप से राष्ट्रपति का चुनाव करती है। जनता पहले प्रतिनिधियों को चुनती है, जो निर्वाचक मंडल का गठन करते हैं। इसके बाद निर्वाचक मंडल के सदस्य राष्ट्रपति का चुनाव करते हैं। आमतौर पर ये सदस्य जिस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ते हैं, बाद में उसी के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करते हैं। इस बार निर्वाचक मंडल 19 दिसंबर को राष्ट्रपति को चुनेगा। जिसको सबसे ज्यादा सदस्यों को समर्थन मिलेगा, वह अमेरिका का अगला राष्ट्रपति बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed