फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Pet dog can go to any extent to get owners out of Stress 

मालिकों को तनाव से बाहर निकालने में किसी भी हद तक जा सकते हैं पालतू कुत्ते

Tue, 24 Jul 2018 06:45 PM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Updated Tue, 24 Jul 2018 06:45 PM IST
विज्ञापन
Pet dog can go to any extent to get owners out of Stress 

पालतू कुत्ते मनुष्य की भावनाओं से पूरी तरह अवगत होते हैं और अकसर अपने मालिकों को उदास व परेशान होता देख उनकी मदद करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। 

विज्ञापन


‘जर्नल लर्निंग बिहेवियर’ में प्रकाशित एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि जब पालतू कुत्ते अपने मालिक के कमरे में से रोने की आवाज भी सुनते हैं तो उनका दुख बांटने के लिए बंद दरवाजे खोलकर उनके पास जाने का प्रयास करते हैं। 
विज्ञापन


नए अध्ययन में इस अध्ययन में विभिन्न नस्ल के 34 कुत्तों को शामिल किया गया। इसमें गोल्डन रिट्रीवर और लैब्राडोर, शिहजस और पग जैसे छोटे कुत्तों और कई मिश्रित नस्लों के कुत्ते शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका में जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के एक ग्रैजुएट छात्र एमिली सैनफोर्ड ने कहा, ‘कुत्तों को न केवल यह समझ में आता है कि उनके मालिक क्या महसूस कर रहे हैं, बल्कि यदि वह अपने मालिक की मदद करने का तरीका जानते हैं तो उसके लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं।’ 

पहले किए गए अध्ययनों में पाया गया है कि कुत्ते अपने मालिकों को रोता हुआ देखकर उनके प्रति स्वयं को भी जिम्मेदार मानते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed